एक्सप्लोरर

Students Protest: बिहार वेटरिनरी कॉलेज में छात्र को गोली मारने के विरोध में प्रदर्शन, स्टूडेंट्स ने लगाए डीन पर आरोप, कहा- नहीं सुनी जाती हमारी

Bihar Veterinary College: बिहार वेटरिनरी कॉलेज के छात्रों ने कहा कि हमें सेफ्टी दिया जाए. कॉलेज के छात्र और छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में रोजाना असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं.

बिहार में लॉ आर्डर को लेकर नीतीश सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर तो है ही, वहीं रोजाना छोटी और बड़ी आपराधिक घटनाएं सरकार और प्रशासन के इकबाल पर सवाल खड़े कर रही हैं. गुरुवार को देर शाम एक ऐसी ही आपराधिक घटना हुई, जहां बिहार वेटरिनरी कॉलेज के स्टूडेंट मयंक को कुछ आसामाजिक तत्वों ने गोली मार दी. घायल स्टूडेंट मयंक पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस अस्पताल में एडमिट है, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

मयंक के घायल होने के बाद अब बिहार वेटरिनरी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया. कॉलेज कैंपस से लेकर वेटरिनरी ग्राउंड में बिहार वेटरिनरी कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही. कॉलेज के इन छात्र-छात्राओ ने शुक्रवार को प्रदर्शन इंडेफिनिट स्ट्राइक सेफ्टी फर्स्ट के साथ शुरू किया है.

छात्रों ने कॉलेज के डीन पर लगाया आरोप 

उन्होंने कहा है कि हमें सेफ्टी दिया जाए. कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने कॉलेज के डीन पर आरोप लगाया है कि कॉलेज कैंपस में रोजाना असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं. गंदी-गंदी टिप्पणी करते हैं. इसकी शिकायत हमने कई बार डीन को की, लेकिन कॉलेज प्रशासन और डीन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया.

हालांकि डीन से जब छात्रों के आरोप से जुड़ा सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि कभी-कभी असामाजिक तत्व कॉलेज कैंपस में घुसते हैं, जिन्हें कॉलेज प्रशासन के जरिए हटाया जाता है. इसकी शिकायत पुलिस को भी की गई है, लेकिन जो असामाजिक तत्व हैं वह कॉलेज में आते ही रहते हैं. डीन ने इस घटना के बाद कहा है कि आज लिखित शिकायत हम कर रहे हैं. प्रशासन से उम्मीद है कि कार्रवाई करेंगे.

क्रिकेट खेलने के दौरान छात्र को मारी गोली 

दरअसल छात्रों का प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब उनके ही सहपाठी को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट खेलने के दौरान गोली मार दी. हालांकि छात्र अभी ठीक है और घायल अवस्था में उसका इलाज पटना के आईजीआईएस अस्पताल में हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: गया में पुलिस की गाड़ी से कुचल कर शख्स की मौत, ग्रामीणों ने वाहन फूंका पथराव भी किया, 2 पुलिसकर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget