एक्सप्लोरर

बिहार के कॉलेजों में अब सुधरेगी पढ़ाई और सुविधाएं, राजभवन ने लिया ये बड़ा फैसला

Bihar: कॉलेजों में पढ़ाई और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याएं जल्द खत्म होंगी. राजभवन ने 3 सदस्यीय कमिटी बनाई है, जो 15 दिनों में शिक्षा विभाग को रिपोर्ट देगी. 'समर्थ' पोर्टल की खामियों पर भी काम होगा.

Bihar College Issues: बिहार के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई, दाखिला, रिजल्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याओं को लेकर छात्रों की शिकायतें अब जल्द खत्म हो सकती हैं. राजभवन ने इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है, जो 15 दिनों के भीतर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी.

'समर्थ' पोर्टल की खामियों पर फोकस

बिहार के विश्वविद्यालयों में छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं को दर्ज करने के लिए 'समर्थ' पोर्टल शुरू किया गया था. लेकिन इस पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण समस्याओं का समाधान पूरी तरह से नहीं हो पा रहा.

अब इस कमेटी को पोर्टल की खामियों को दूर करने और इसे और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि पोर्टल के जरिए शिकायतों का तेजी से और पारदर्शी तरीके से निपटारा हो.

इन लोगों को सौंपी गई कमान

इस हाईलेवल कमेटी में तीन बड़े नाम शामिल हैं- जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह और पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह. यह कमेटी न सिर्फ 'समर्थ' पोर्टल की समस्याओं पर काम करेगी, बल्कि कॉलेजों में पढ़ाई, बजट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तमाम समस्याओं पर भी विचार करेगी.

सभी कुलपतियों से मांगे गए सुझाव

राजभवन की अधिसूचना में साफ कहा गया है कि बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति इस कमेटी को अपने सुझाव दे सकते हैं. इतना ही नहीं, अन्य कुलपति भी कमेटी की बैठकों में शामिल हो सकते हैं. सभी सुझावों की गहन समीक्षा के बाद कमेटी अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगी, जो शिक्षा विभाग को सौंपी जाएगी.

शिक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

इस पहल से बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जगी है. छात्रों की शिकायतों का तेजी से समाधान और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget