एक्सप्लोरर

Bihar News: रेलिंग से टकरा कर बाइक पुल के नीचे गिरी, सुपौल सड़क हादसा में दो नाबालिग की मौत

Minors Died In Supaual: हादसा कोरियापट्टी बाजार के समीप सुरसर नदी के पुल पर हुआ. घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Supaual Road Accident: सुपौल में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के जदिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार (31 अगस्त) को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई. यह हादसा कोरियापट्टी बाजार के समीप सुरसर नदी के पुल पर हुआ. घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

पुल की रेलिंग से टकराई बाइक 

जानकारी के अनुसार, मानगंज पूरब वार्ड नंबर 10 निवासी 16 वर्षीय विजय कुमार और 14 वर्षीय विकेश कुमार एक ही मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे. जब वे सुरसर नदी पुल पर पहुंचे, तो उनकी बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई. इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे विकेश कुमार पुल से नीचे गिर गया, जबकि विजय कुमार पुल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर ही विजय की मौत हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, विकेश को स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला और त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में तैनात डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस लाए गए घायल की जांच के बाद उसे मृत पाया गया. बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही विकेश की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बता दें कि बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आए दिन कई जिले में तेज रफ्तार वाहन हादसे का शिकार हो रहे है. प्रशासन की लाख अपील के बाद भी लोगों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है. सड़क सुरक्षा नियम का भी लोग पालन नहीं कर रहे हैं. यही वजह के लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः 'सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा', जमीन सर्वे पर बोले RCP सिंह- नीतीश कुमार पहले करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
बिहार: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल NP सिंह मामले में बड़ा खुलासा, गार्ड ने बताई पूरी सच्चाई
बिहार: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल NP सिंह मामले में बड़ा खुलासा, गार्ड ने बताई पूरी सच्चाई
बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को हाईकोर्ट ले जाएंगे परिजन, SP-SDM पर करेंगे कार्रवाई की मांग
बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को हाईकोर्ट ले जाएंगे परिजन, SP-SDM पर करेंगे कार्रवाई की मांग
राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत
राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
Embed widget