एक्सप्लोरर

बिहार के अनुमंडलों में चलेंगी 166 डीलक्स बसें, जिला मुख्यालय से कनेक्टिविटी होगी आसान

Deluxe Buses: ये सभी बसें डीजल से चले वाली और नॉन-एसी होंगी, जिनमें 40 लोग बैठ सकेंगे. साथ ही बस में कैमरा, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकर भी लगा होगा.

Bihar Transport: राज्य के सभी 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए जल्द ही डीलक्स बसों का परिचालन शुरू होगा. अगले महीने के दूसरे हफ्ते से ये बसें सड़कों पर दौड़ेंगी. बीएसआरटीसी 6 शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में बांटकर कुल 166 बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है.

ये सभी बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी. इनके परिचालन का पूरा रूट निर्धारित कर लिया गया है. अभी सभी बसें परमिट फेज में हैं. जल्द ही इन सभी का परमिट क्लियर कर दिया जाएगा. इन बसों के चलने से जिला मुख्यालय से लोगों की कनेक्टिविटी आसान होगी. यात्रा में काफी सहूलत होगी. 

 बसों में कैमरा और पैनिक बटन 

बीएसआरटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी बसें डीजल से चले वाली और नॉन-एसी होंगी, जिनमें 40 लोग बैठ सकेंगे. साथ ही बस में कैमरा, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकर भी लगा होगा. इन बसों के शुरू होने से लोगों की पहुंच जिला मुख्यालयों के साथ ही राजधानी तक भी सुगम हो जाएगी. आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर से भी बस सुविधा शुरू करने की योजना बन रही है. 

इनमें सबसे अधिक 32 बसें राजधानी से अन्य अनुमंडलों के लिए रवाना होंगी. पटना से रक्सौल, नरकटियागंज, जयनगर, गोपालगंज, दरभंगा, रांची, गुमला, नवादा, राजगीर,आरा-रांची, आरा-धनबाद, आरा-वाराणसी, बिहारशरीफ-रांची, बिहारशरीफ-बोकारो, पटना-हावड़ा, पटना-वाल्मीकिनगर-भैंसालोटन के लिए बसें चलेंगी.

किस जिले को मिलीं कितनी बसें? 

पूर्णिया से कुल 25 बसें एक ट्रिप में चलेंगी. भागलपुर से 24, दरभंगा से 24 बसें, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें अलग-अलग समय पर चलेंगी. यह सभी बसें राज्य के सभी जिलों को जोड़ने के साथ आगे राजधानी से जुड़ेंगी. इनमें पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस चलाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: 24 अप्रैल को होगी महागठबंधन की अगली बैठक, CM फेस का होगा ऐलान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget