एक्सप्लोरर

बिहारः बांका में 3 बच्चियों की डूबने से मौत, 2 को बचाया गया, कर्मा-धर्मा पर नदी में नहाने के दौरान हादसा

Banka News: धोरैया प्रखंड क्षेत्र की खरौंदा-जोठा पंचायत के पोठिया गांव की घटना है. तीनों बच्चियां अलग-अलग परिवार की थीं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

बांका: जिले के धोरैया प्रखंड क्षेत्र की खरौंदा-जोठा पंचायत के पोठिया गांव के समीप गहिरा नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास की यह घटना है. वहीं, इस घटना में एक लड़के और एक लड़की को लोगों ने बचा लिया. भाई-बहन के पवित्र प्रेम और समर्पण का पर्व कर्मा-धर्मा पर सभी नहाने के लिए गए थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गया.

बताया जाता है कि गहिरा नदी के सुंदरकुंड घाट पर शुक्रवार दोपहर बाद कर्मा-पर्व को लेकर बड़ी संख्या में बच्चे और बच्चियां स्नान करने के लिए पहुंचे हुए थे. सभी बच्चे स्नान कर ही रहे थे कि इसी दौरान पांच बच्चे डूब गए. पांचों में सिर्फ एक लड़का था बाकी सभी लड़कियां थी. ये सभी नदी के एक गहरे कुंड में डूब गए. शोर होने के बाद काफी संख्या में आसपास से लोग मौके पर पहुंचे और डूबे हुए बच्चियों को निकालने का प्रयास करने लगे.

बचाए गए दोनों बच्चे रिश्ते में भाई-बहन

इस दौरान एक लड़के और एक बच्ची को बचा लिया गया. जीवित निकाले गए बच्चों की पहचान पोठिया गांव के शंभू मालाकार के पुत्र शिवम कुमार और पुत्री अस्तिका कुमारी के रूप में हुई है. वहीं काफी मशक्कत के बाद अन्य लापता तीन बच्चियों के शव को गोताखोरों की मदद से नदी किनारे स्थित बांस की झाड़ियों से निकाला गया. वहीं, मरने वाली तीनों बच्चियों की पहचान पोठिया गांव के हेमेंद्र प्रसाद सिंह की पुत्री इनु कुमारी (11 वर्ष), आजाद साह की पुत्री कोमल कुमारी (10 वर्ष) और कुंदन कुमार सिंह की पुत्री अनुष्का कुमारी (11 वर्ष) के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धोरैया थाने की पुलिस पहुंची. इसके बाद परिजनों को काफी समझाने के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बांका भेज दिया. वहीं, घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, RJD ने ट्वीट कर कसा तंज, ये काम कब करेंगे

बिहार में मेगा वैक्सीनेशन शुरू, नीतीश कुमार ने अपने हाथों से लिखा- PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget