एक्सप्लोरर

Bihar: तेजस्वी ने डॉक्टरों-इंजीनियरों को पार्टी में शामिल होने का दिया न्योता, कहा- RJD को अब ब्रेन कैपिटल की जरूरत

आरजेडी को शुरू से गरीबों की पार्टी के रूप में देखा गया है. इसमें कई बाहुबली नेता हैं. ऐसे में पार्टी की छवि को सुधारने के लिए तेजस्वी अब पार्टी में इंटेलेक्चुअल को जोड़ने की कवायद में जुट गए हैं.

पटना: लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है. मौजूदा समय में पार्टी के पास सबसे अधिक विधानसभा सीट है. राज्य में पार्टी के लाखों समर्थक हैं. लेकिन अब पार्टी की नजर मास कैपिटल पर नहीं, ब्रेन कैपिटल पर है. ये बात तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. इस कार्यक्रम में तेजस्वी डॉक्टरों को संबोधित कर रहे थे.

लोगों को पार्टी से जुड़ने का दिया न्योता

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " हम नई सोच के हैं. हमें नया बिहार बनाना है. हमारी पार्टी में मास कैपिटल बहुत है, अब हमें ब्रेन कैपिटल, इंटेलेक्चुअल कैपिटल की जरूरत है. हम चाहते हैं कि इंजीनियर्स, डॉक्टर, प्रोफेसर जैसे प्रोफेशनल हमारी पार्टी से जुड़ें." मालूम हो कि जब से लालू यादव बीमार पड़े हैं, तब से तेजस्वी ही मजबूती से पार्टी की कमान संभाल रहे हैं. तेजस्वी के नेतृत्व में पार्टी में कई बदलाव हुए हैं.

 

गौरतलब है कि आरजेडी को शुरू से गरीबों की पार्टी के रूप में देखा गया है. इसमें कई नेता ऐसे हैं जिन्हें बाहुबली नेता के रूप में जाना जाता है. ऐसे में पार्टी की छवि को सुधारने के लिए तेजस्वी अब पार्टी में इंटेलेक्चुअल को जोड़ने की कवायद में जुट गए हैं. इस बाबत आज आरजेडी कार्यालय में डॉक्टर्स डायलोग नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हालांकि, तेजस्वी के इस कार्यक्रम पर जेडीयू ने हमला भी बोला था.

जेडीयू नेता ने जमकर साधा निशाना

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि घर में एमबीबीएस की चर्चित डिग्री रहने के बावजूद तथाकथित आठवां-नौवां पास व्यक्ति डॉक्टरों से संवाद करेगा. कोरोना काल में कोविड केअर सेंटर खुला, जहां एक मरीज की बोहनी नहीं हुई. वैसे लोग अब चिकित्सकों के साथ संवाद करेंगे, तो वो ये जरूर बताएंगे कि भय वश राज्य से डॉक्टरों का जो पलायन हुआ जंगलराज में उसका गुनाहगार कौन था. साथ ही साथ बिहार के चिकित्सा जगत में जो बदलाव हुआ तो अब वो भी जब डॉक्टरों से मिल रहे हैं, तो डॉक्टर की डिग्री ले लें और मजे में घूमे.

यह भी पढ़ें -

Bihar: जीत की खुशी में डीजे बजा रहे थे मुखिया समर्थक, पुलिस ने रोका तो दौड़ा-दौड़ाकर की पिटाई

घर में मिनी गन फैक्ट्री चला रहा था शख्स, लोगों को भरमाने के लिए अपनायी थी ये तरकीब, फिर ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget