एक्सप्लोरर

Bihar Teachers Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ी बड़ी खबर, 5 सितंबर से स्थानांतरण के लिए ऐसे करें आवेदन

Teachers Transfer: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है.

बिहार सरकार जल्द ही अपने शिक्षकों के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक काम करने जा रही है. ये महत्वपूर्ण काम स्थानांतरण से संबंधित है. प्रदेश में शिक्षकों के ट्रांसफर में सुविधा के लिए 5 सितंबर से एक पोर्टल खुलने जा रहा है. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है.

1.90 लाख शिक्षकों का हुआ था स्थानांतरण

बिहार में लगभग 5.97 लाख शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें विशेष परिस्थितियों के कारण लगभग 1.90 लाख शिक्षकों ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था. इनमें से लगभग 98 हजार शिक्षकों ने स्वैच्छिक स्थानांतरण और 32 हजार का पारस्परिक स्थानांतरण किया गया है. हालांकि बड़ी संख्या में शिक्षक अभी भी स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं.

इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है. शिक्षा विभाग से जारी एक सूचना के अनुसार 14 से 18 सितंबर 2025 तक जिला आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. जिला आवंटन मुख्यालय स्तर से होगा, जबकि जिलों के अंदर के स्कूलों में तैनाती का फैसला जिला अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी.

यह समिति स्कूलों की रिक्त सीटों और छात्र-शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की तैनाती करेगी. हालांकि, यह सुविधा उन शिक्षकों को नहीं दी जाएगी जो पहले ही पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ ले चुके हैं. पोर्टल पर शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए पोर्टल पर अपने तीन पसंदीदा जिलों का विकल्प भरना होगा.

5 सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और 13 सितंबर 2025 तक चलेगी. विभिन्न चरणों में लगभग 98 हजार शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया जा चुका है. इसके अतिरिक्त, पारस्परिक स्थानांतरण हेतु शिक्षकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 32 हजार शिक्षकों का पारस्परिक स्थानांतरण किया जा चुका है. इन स्थानांतरणों के बावजूद, विभिन्न स्रोतों से शिक्षकों से स्थानांतरण संबंधी आवेदन एवं सुझाव प्राप्त हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मधुबनी जेल में अभियुक्त की पीड़िता से हुई शादी, पटना हाई कोर्ट का था आदेश, जानें पूरा मामला

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget