एक्सप्लोरर

बिहार के उच्च माध्यमिक स्कूलों में 24 हजार 811 शिक्षकों को जल्द मिलेगी नियुक्ति, यहां देखें ताजा अपडेट

Bihar Teacher Bharti: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर संशोधित रिक्ति बीपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. अब जल्द रिजल्ट आने के बाद उच्च माध्यमिक स्कूलों में 24,811 शिक्षकों को नियुक्ति मिलेगी.

Bihar News: बिहार में उच्च माध्यमिक विद्यालयों (10+2) में 24,811 पदों पर बीपीएससी की ओर से शिक्षक की नियुक्ति कर दी जाएगी. इससे पहले बीपीएससी की ओर से तीसरे चरण के प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालय के शिक्षकों का रिजल्ट घोषित कर चुका है. अब उच्च माध्यमिक विद्यालय की नियुक्ति के लिए रिजल्ट भी अगले सप्ताह तक आने की पूरी संभावना है. आयोग की ओर से बीते बुधवार (18 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर संशोधित रिक्ति को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.

किस विषय के कितने पद?

24,811 पदों में 30 विषय के लिए के पदों को चिह्नित किया गया है. इनमें सबसे अधिक रसायन शास्त्र में 3742 पद हैं. सबसे कम बांग्ला में 24 पद है. इसके अलावा सबसे अधिक में दूसरे नंबर पर भौतिकी में 1961 पद हैं. इसके अलावा अंग्रेजी में 1851, इतिहास में 1752, वनस्पति शास्त्र में 1485, मनोविज्ञान में 1430 और हिंदी में 1358 पद हैं.

राजनीति शास्त्र की बात करें तो 1281 पद हैं. इसके अलावा गणित में 1220, उर्दू में 1214, कंप्यूटर में 931, संगीत में 918, जंतु विज्ञान में 777 और गृह विज्ञान 593 पद हैं. समाजशास्त्र में 462, व्यवसाय में 443, अर्थशास्त्र में 339, फारसी में 311, लेखा में 212, अरबी में 190, मैथिली में 188, भोजपुरी में 186, प्राकृतिक में 153, इंटरप्रेनियोरशिप में 150, दर्शनशास्त्र में 121, मगही 106 और पाली में 87 पद चिह्नित किए गए हैं.

आरक्षण सीमा को ध्यान में रख जारी होगा रिजल्ट

इन पदों के लिए हुई परीक्षा में न्यायालय द्वारा निर्देशित आरक्षण की सीमा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट जारी किया जाएगा. इनमें अनुसूचित जाति के लिए 6,483, अनुसूचित जनजाति के लिए 484, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 4,952, पिछड़ा वर्ग के लिए 3,276, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1,348 जबकि समान्य श्रेणी के लिए 7,049 पद चिह्नित किए हैं. ये सभी पद 10+2 वाले विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है. इसके बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी.

बिहार लोक सेवा आयोग अब चौथे चरण की तैयारी करेगा. बता दें कि आठ नवंबर को बीपीएससी ने इसका रोस्टर तैयार कर दिया था और दावा किया था कि बहुत जल्द रिजल्ट जारी कर देगा. अब माना जा रहा है कि इसी महीने में रिजल्ट जारी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar News: 'लालू यादव को लोक लज्जा से कोई मतलब…', JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget