एक्सप्लोरर

सामूहिक आत्महत्या कांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी सुपौल पुलिस, हर एंगल से कर रही है जांच

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घटना से जुड़ी हर एक पहलू को गंभीरता से लें. स्थानीय लोग, मृतक के रिश्तेदार, भाई और पड़ोस के लोगों की सुने, उनकी कही बातों की जांच करें.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले की पुलिस सामूहिक आत्महत्या मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. घटना के सामने आने के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों का दौरा जारी है. सोमवार की दोपहर सुपौल एसपी मनोज कुमार, वीरपुर एसडीपीओ रामानंद कौशल, प्रशिक्षु डीएसपी सह राघोपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार चंचल, प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. जिस कमरे से परिवार के पांच सदस्यों का शव फंदे से लटका मिला था, उस कमरे की जांच की गई.

एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घटना से जुड़ी हर एक पहलू को गंभीरता से लें. स्थानीय लोग, मृतक के रिश्तेदार, भाई और पड़ोस के लोगों की सुने, उनकी कही बातों की जांच करें. बता दें कि घटना से जुड़ी किसी भी तरह की चर्चा और सवालों को लेकर पुलिस काफी गंभीर है. प्रशासन मामले की जांच में कोई चूक नहिज करना चाह रही है.

मालूम हो कि बीते दिनों चर्चा उठी कि घटना वाले कमरे की एक खिड़की को हाल के दिनों में मिट्टी से बंद किया गया है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि किसी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया और फिर इसी खिड़की के रास्ते से बाहर निकलकर खिड़की को बाहर से बंद कर दिया है.

कयास को तत्काल कर दिया गया खारिज 

इधर, लोगों के कयास और एसपी के निर्देश पर सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी चंचल और प्रशांत कुमार ने कमरे का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि खिड़की हाल के दिनों में जरूर बंद की गई है. लेकिन बंद खिड़की के अंदर वाले भाग पर भगवान की तस्वीर चिपकी हुई थी और बाहर वाला भाग भी बंद था, जिससे इस कयास को तत्काल खारिज कर दिया गया है.

हालांकि, पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने तक लोगों के किसी भी कयास पर प्रतिक्रिया देने से बच रही है. गौरतलब है कि कल गद्दी गांव पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी ग्रामीणों से बात की और सुपौल एसपी मनोज कुमार को कॉल कर घटना से जुड़ी हर पहलू की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने अत्महत्या कर ली थी. माता, पिता और तीन बच्चों की एक साथ अत्महत्या से इलाके के लोग सकते में आ गए हैं. थाना क्षेत्र के गद्दी गांव के वार्ड-12 के रहने वाले मिश्रीलाल साह के परिवार वालों को पिछले शनिवार को देखा गया था, जिसके बाद शुक्रवार की देर रात पूरे परिवार के शव को फंदे से लटका हुआ देखा गया. ऐसे में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी.

यह भी पढ़ें - 

सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- शीशे के घर में रह कर दूसरों पर पत्थरबाजी करना करें बंद इनामी अपराधी को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी कुख्यात की तलाश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget