एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर नाले में कूदा युवक, फिर लोगों ने किया बुरा हाल

Supaul News: सुपौल में चलती ट्रेन से मोबाइल छीन कर भागना एक मोबाइल चोर को महंगा पड़ गया. लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Supaul People Beat Up Youth: सुपौल में चलती ट्रेन से मोबाइल झपट कर भाग रहे एक झपटमार युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसके बाद उमड़ी भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि एबीपी न्यूज नहीं करता, लेकिन सूत्र बताते हैं कि यह वायरल विडिओ शनिवार (21 सितंबर) की शाम का है.

चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर भाग रहा था युवक

बताया जा रहा है कि सुपौल रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर एक झपटमार युवक ट्रेन के नीचे कूद गया, जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति भी उसके पीछे ट्रेन से कूदकर युवक को खदेड़ने लगा. इस दौरान शोर शराबा होने पर युवक रेल लाइन के बगल में स्थित नाले में कूद गया, जिसके बाद नाले के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ गई और काफी मशक्कत के बाद उसे रेलवे लाइन के नाले से बाहर निकाला गया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने मोबाइल चोर की जमकर धुनाई कर दी. माना जा रहे है कि स्थानीय लोगों ने ही पिटाई का ये वीडियो वायरल किया होगा.

उग्र भीड़ ने मोबाइल चोर की जमकर की पिटाई

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उग्र भीड़ मोबाइल चोर की पिटाई कर रही है. वहां मौजूद लोगों की मारो-मारो की आवाज भी आ रही है. इस दौरान वहां मौजूद लोग अपने मेबाइल से वीडियो भी बनाने में लगे थे, हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, जिसके बाद उसे आक्रोशित लोगों से छुड़ाकर पुलिस के हवाले किया गया. घटना को लेकर पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी झपटमार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मुंगेर में गले में दुपट्टा बांध कर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की मां ने प्रेमी को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget