एक्सप्लोरर

बिहार: वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Bihar News: दावथ थानाध्यक्ष अवतेन्द्र कुमार ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. सभी को मुआवजा दिया जाएगा.

पटना: बिहार के तीन अलग-अलग जिलों में सोमवार को हुए वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है. पहली घटना बिहार के कटिहार जिले की है, जहां फलका प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान इटहरी गांव निवासी निरंजन महतो(50) के रूप में की गई है, जो खेत में धान रोपाई करके घर लौट रहे थे. 

वहीं, दूसरे की पहचान गोपाल पट्टी गांव निवासी सुजीत मुनि के रूप में की गई है. जबकि घायल सुजीत का बड़ा भाई हरदेव मुनि है. दोनों भाई दूसरे के खेत में धान में पेस्टीसाइड स्प्रे करने गए थे. तभी वज्रपात की चपेट में आने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया, जिसका इलाज कराया जा रहा है. 

भोजपुर में बुजुर्ग की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में भी ठनका गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई है. घटना जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव की है, जहां सोमवार की दोपहर ये हादसा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही अगिआंव बाजार थाना के इंचार्ज बृजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. मृतक की पहचान बाल मिथुन यादव के रूप में कई गई है. वे गुजरात के सूरत में एस्सार स्टील लिमिटेड कंपनी में काम करते थे और एक वर्ष पहले वे रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद वे गांव में ही रहकर खेती करते थे.

तीसरी घटना रोहतास जिले की है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बभनौल निवासी मंतोष कुमार, मुन्नी कुमारी और दावथ थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी नारायण राम के रूप में की गई है. तीनों खेत में काम कर रहे थे, तभी वज्रपात की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई. वहीं, बभनौल में दो अन्य लोगों की घायल होने की सूचना है, जिनका इलाज मलिहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

दावथ थानाध्यक्ष ने कही ये बात

दावथ थानाध्यक्ष अवतेन्द्र कुमार ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. आपदा के तहत मृतकों के परिजनों को मुआवजे की राशि उपलब्ध कराने के लिए अंचलाधिकारी द्वारा प्रावधान किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -

RJD के 25वें स्थापना दिवस पर लालू यादव ने किया एलान, जल्द करेंगे बिहार के सभी जिलों का दौरा

Ram Vilas Paswan Jayanti: पशुपति पारस ने किया भाई को याद, कहा- आपकी कमी महसूस हो रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget