एक्सप्लोरर

बिहार के 7 पुलिस उपाधीक्षक का ट्रांसफर, जानें कौन हैं लिस्ट में शामिल?

बिहार सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ये पुलिस महकमे में ये प्रशासनिक फेरबदल किया है. अपराध से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियां लगातार सरकार के सामने खड़ी हुई हैं.

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए मंगलवार को एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बिहार के सात डीएसपी का तबादला किया गया है, जो 16 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा. 

इन अधिकारियों का हुआ ताबादला

राजधानी पटना में तीन अधिकारियों ऋत्विक शिव रंजन, आकाश किशोर और शत्रुघ्न कुमार मंडल को विशेष सुरक्षा समूह, पटना में नियुक्त किया गया है. ये सभी अधिकारी पहले यातायात, सीआईडी ​​और आधुनिकीकरण शाखा समेत विभिन्न विभागों में कार्यरत थे. 

ऋत्विक शिव रंजन नवादा में डीएसपी (यातायात) के पद पर कार्यरत थे, तो आकाश किशोर पटना में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में कार्यरत थे. वहीं शत्रुध्न कुमार मंडल एसएसओ एवं आधुनिकीकरण विभाग में डीएसपी थे, जो अब एसएसजी का हिस्सा होंगे. 

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के पद पर रहे फखरे आलम को अररिया का यातायात पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. दीवान एकरार खान (2024 बैच प्रोन्नति) को अररिया से स्थानांतरित कर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार भेजा गया है. उनकी जगह मनोज कुमार सिंह को अररिया में डीएसपी (मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है. इकराम खान को पुलिस उपाधीक्षक विशेष सशस्त्र पुलिस और राजेश रंजन को पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. 

चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल

बिहार सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ये पुलिस महकमे में ये प्रशासनिक फेरबदल किया है. अपराध से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियां पटना समेत कई जिलों में लगातार सरकार के सामने खड़ी हुई हैं. इन्हीं परिस्थितियों से निपटने और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है. चुनाव से पहले कई और प्रशासनिक फेरबदल किए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: सिवान में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भिड़े समर्थक, लगे नारे, गरमाया माहौल!

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget