एक्सप्लोरर

D.El.Ed Admission 2024: डीएलएड में नामांकन के लिए कब जारी होगी दूसरी लिस्ट? आ गई तारीख, पढ़ें काम की खबर

D.El.Ed Admission: दूसरे चरण में जिन आवेदकों के नामांकन के लिए संस्थान का आवंटन हुआ है उन्हें सलाह दी गई है कि वे सात अगस्त तक अपना नामांकन अवश्य करवा लें.

Second List for Admission in D.El.Ed: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के आधार पर नामांकन के लिए दूसरी लिस्ट दो अगस्त 2024 को जारी करेगी. लिस्ट जारी होने के बाद तीन अगस्त से सात अगस्त नामांकन होगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना है. नामांकन के बाद स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की तीन से सात अगस्त तक है.

दूसरे चरण में जिन आवेदकों के नामांकन के लिए संस्थान का आवंटन हुआ है उन्हें सलाह दी गई है कि वे सात अगस्त तक अपना नामांकन अवश्य करवा लें. जो आवेदक अपने आवंटित संस्थान में उक्त अवधि तक नामांकन नहीं कराते हैं तो उनका अभ्यर्थित्व अगले चरण के लिए समाप्त कर दिया जाएगा.

एक नजर में देखें जरूरी तारीख

द्वितीय चयन सूची जारी होने की तिथि - 02.08.2024

आवेदकों को द्वितीय सूचना पत्र (Second Intimation letter) निर्गत करने की तिथि - 02.08.2024

नामांकन की अवधि - 02.08.2024

आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात् स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि - 07.08.2024 तक

प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Login कर अंतिम रूप से सीट अद्यतन (Updation) किया जाना - 08.08.2024 तक

जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम एवं द्वितीय चयन सूची में कहीं भी नहीं हुआ है, उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि (सीट रिक्त रहने की स्थिति में) - 10.08.2024

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रथम चरण (सत्र 2024-2026 के लिए) में आवंटित संस्थान में नामांकन के लिए 18 जुलाई से 23 जुलाई तक का समय निर्धारित किया था. इसमें अभ्यर्थी हित में 27 जुलाई तक अंतिम तिथि दी गई थी. हालांकि आवंटित प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदकों ने नामांकन नहीं कराया जिसके कारण सीट खाली रह गई. इस कारण मेरिट कम चॉइस के आधार पर सरकारी संस्थानों में नामांकन के लिए द्वितीय चयन सूची तैयार की गई है. ऑनलाइन आवदेन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.deledbihar.com है.

यह भी पढ़ें- 2025 के विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर लड़ेगी पशुपति पारस की पार्टी! बिहार में बढ़ा सियासी पारा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget