एक्सप्लोरर

बिहार: संजय जायसवाल बोले- नीतीश कुमार बने रहेंगे मुख्यमंत्री, सीटों का गठबंधन पर असर नहीं

संजय जायसवाल ने दावा किया कि अगर लोजपा नहीं होती तो बीजेपी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हरा दिया होता.

पटना: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को दिया और कहा कि सत्ताविरोधी लहर को झुठलाकर नीतीश कुमार सरकार को चौथे कार्यकाल के लिए जनादेश मिला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कुमार बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया बने रहेंगे और कहा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों की संख्या में अंतर से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह पूछने पर कि क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो जायसवाल ने कहा, ''निश्चित तौर पर, सौ फीसदी.'' उन्होंने कहा, ''हम सहयोगी हैं और बराबर हैं. हमें मिलकर बिहार चलाना है.'' जायसवाल ने कहा, ''चौथी बार चुनाव जीतना किसी के लिए भी बड़ा काम है. हमने जीत हासिल की है. यह साबित करता है कि हर चीज ठीक है. लगातार चौथी बार जीत हासिल करना दुर्लभ है. हमने ऐसा किया है.''

आठ महीने तक मुफ्त राशन दिया गया- संजय जायसवाल

यह पूछने पर कि कड़े मुकाबले वाले चुनाव में एनडीए के पक्ष में जनता का रूझान कैसे बना रहा तो उन्होंने कहा कि यह गरीबों के लिए मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की बदौलत हुआ. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए जो किया है... उन्होंने उन्हें बिजली, गैस सिलेंडर और शौचालय दिए. कोरोना वायरस फैलने के बाद उन्हें आठ महीने तक मुफ्त राशन दिया गया. ये बड़े कारण रहे.''

चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा एनडीए को किए गए नुकसान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि लोजपा ने कई सीटों पर बीजेपी को भी नुकसान पहुंचाया. जायसवाल ने दावा किया कि अगर लोजपा नहीं होती तो बीजेपी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हरा दिया होता.

लोजपा बड़ा कारक नहीं रहा- जायसवाल

बहरहाल, उन्होंने कहा कि लोजपा बड़ा कारक नहीं रहा बल्कि बीजेपी और जद (यू) दोनों के बागी कारण रहे जिन्होंने राज्य में कई सीटों पर एनडीए की संभावना को नुकसान पहुंचाया. यह पूछने पर कि क्या सत्तारूढ़ गठबंधन में लोजपा को जगह मिलेगी तो उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा, जो पार्टी का शीर्ष निकाय है. बहरहाल, उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए का मतलब है बीजेपी, जेडीयू, विकासशील इंसान पार्टी और जीतन राम मांझी की हम (एस).

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं. सभी दलों में सफलता का प्रतिशत सबसे अच्छा बीजेपी का रहा जिसने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 73 सीटों पर जीत दर्ज की. सहयोगी वीआईपी और हम (एस) ने चार-चार सीटों पर जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Elections: स्ट्राइक रेट में कांग्रेस बनी लूज़र, बीजेपी रही टॉप | जानिए आंकड़े

बिहार में इतने लाख मतदाताओं ने दबाया 'NOTA', कई सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget