एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्स पर पथराव, AC कोच के शीशे टूटे, दिल्ली जा रही थी ट्रेन

Samastipur News: ट्रेन समस्तीपुर से खुली थी. जैसे ही आउटर सिग्नल पर पहुंची कि पथराव शुरू हो गया. पत्थरबाजी के चलते ट्रेन के अंदर बैठे कुछ रेल यात्रियों को चोट भी आई है.

Stones Pelted on Swatantrata Senani Superfast Express: समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल (मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड) पर गुरुवार (26 सितंबर) की रात स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्स पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया. इस घटना में एसी कोच के शीशे टूट गए. रात करीब 8 बजकर 45 मिनट के आसपास की यह घटना बताई जा रही है. पत्थरबाजी के चलते ट्रेन के अंदर बैठे कुछ रेल यात्रियों को चोट भी आई है. इसके बाद समस्तीपुर में ही उनका उपचार कराया गया.

45 मिनट की देरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची ट्रेन

घटना के बाद समस्तीपुर में कुछ देर ट्रेन रुकने के बाद आगे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई. बताया जाता है कि ट्रेन समस्तीपुर से खुलने के बाद जैसे ही आउटर सिग्नल पर पहुंची कि उस पर पथराव शुरू हो गया. अचानक हुए पथराव से ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई. यह घटना तब हुई जब जीआरपी की एस्कॉर्ट पार्टी ट्रेन के अंदर मौजूद थी. पथराव के बाद लगभग 45 मिनट की देरी से यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची.

पैंट्री कार, ए-1 और बी-2 कोच के शीशे टूटे

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे. पथराव के कारण पैंट्री कार समेत उसके बगल के ए-वन और बी-2 कोच के शीशे टूट गए. साथ ही कई स्लीपर कोच की खिड़कियों पर भी पत्थर लगे थे. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आगे निकली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पथराव की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

इस संबंध में सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है. साथ ही उनकी पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इस तरह के हादसों और ट्रेनों के डिरेल होने को लेकर लगातार रेलवे पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आज से मैदान में उतरने जा रहे CM नीतीश के खास, क्या है मनीष वर्मा का प्लान? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget