एक्सप्लोरर

Samastipur Accident: समस्तीपुर में RJD नेता की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार शिक्षक ने मारी टक्कर

RJD Leader Died: एक तेज रफ्तार बाइक ने आरजेडी के पंचायत अध्यक्ष को टक्कर मार दी. उसके बाद बाइक सवार शिक्षक मौके से फरार हो गया. स्थानीय आरजेडी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय में शुक्रवार को सड़क हादसे में साइकिल से जा रहे आरजेडी के पंचायत अध्यक्ष की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद टक्कर मारने वाला शिक्षक बाइक समेत फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान मालपुर पुरवारीपट्टी वार्ड संख्या तीन निवासी लक्ष्मी पासवान (61 वर्ष) के रूप में हुई है. 

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से घर से निकले थे. तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. बाइक सवार शिक्षक मौके से फरार हो गया. 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि मृतक नेता के परिवार से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसर गया. मौके पर मौजूद आरजेडी के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया.

इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल एसएच 88 मालपुर चौक पर जमकर हंगामा करने लगे. सूचना मिलने के बाद बीडीओ राजीव कुमार, मुखिया महेश्वर राम, पुर्व पंचायत समिति सदस्य मो. जाकिर हुसैन, पूर्व उपमुखिया रंजीत कुमार मेहता सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. वहीं बीडीओ ने मृतक के परिजन को सरकार से मिलने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि और मुखिया ने 3 हजार रुपये की राशि सौंपी. 

बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोग घायल

वहीं समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित मोहन चौक पर बारात से लौट रही बस और ट्रक की टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान सारी निवासी कुंदन कुमार (20 वर्ष), भागवतपुर सरायरंजन निवासी विपिन तिवारी (50 वर्ष) और फूलवरिया घाट सिंघिया निवासी विनोद सहनी (52 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी बारात में गए थे और शादी के बाद बस से सिंघिया लौट रहे थे. घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ेंः गर्दनीबाग धरनास्थल पर रसोइया बहनों से मिले तेजस्वी यादव, कहा- सरकार बनी तो करेंगे ये बड़ा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget