एक्सप्लोरर

Bihar Accident: नालंदा में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और हाइवा की टक्कर में 3 लोगों की मौत, तीन लोग जख्मी

Nalanda Accident: नालंदा में ऑटो और हाइवा की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. तीन लोग जख्मी भी हो गए. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने मौत की पुष्टि की है. 

Road Accident In Nalanda: नालंदा में बुधवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां ऑटो और हाइवा की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना में तीन लोग जख्मी भी हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने मौत की पुष्टि की है. 

एक महिला समेत तीन लोगों की मौत

ये सड़क हादसा नालंदा के छविलापुर थाना इलाके में हुआ है. ऑटो पर कई लोग सवार थे. ऑटो सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है जख्मी लोगों की हालत गंभीर है, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है तीन लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

मृतकों की पहचान सिलाव थाना इलाके के बरनौसा गांव निवासी गौतम पासवान की 45 वर्षीया कंचन देवी, पटना जिला के पंडरक थाना इलाके के छपेरतर गांव निवासी दंगल यादव का 22 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार और उसी गांव निवासी किशोरी यादव के 40 वर्षीय पुत्र बिंदी यादव शामिल हैं. जख्मी तीन लोगों को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऑटो गया जिला के निंथू गांव से कई लोगों को लेकर लौट रहा था. ऑटो सवार लोग अपने जरूरी काम निपटाकर घर लौट रहे थे. 

हाइवा ने ऑटो में जाेरदार टक्कर मारी

बाताया गया कि बरनौसा निवासी मृतका कंचन देवी ऋण का किस्त बैंक में जमा करने निंथू गांव गई थीं. किस्त जमा करने के बाद वह परिवार के साथ ऑटो से लौट रही थीं. उसी दौरान साइडपर गांव के पास सामने से आ रहे हाइवा ने ऑटो में जाेरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, घटना के बाद दोनों वाहन के चालक वाहन लेकर फरार हो गए. इस मामले में राजगीर डीएसपी ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई है. पुलिस चालकों की तालाश में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः इंडिया गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, कांग्रेस सहमत नहीं, BJP ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget