एक्सप्लोरर

'अब समझ आई सिंदूर की कीमत', पटना में पोस्टर के जरिए पीएम मोदी पर आरजेडी का निशाना

RJD Posters: बिक्रमगंज में पीएम ने जनसभा को संबोधित किया. वहां पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया था. अब पोस्टर के जरिए आरजेडी ने पीएम से सवाल किए हैं.

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है. आरजेडी की तरफ से पार्टी दफ्तर एवं जगह जगह पोस्टर लगाकर केंद्र सरकार की घेराबंदी की गई है. दरअसल पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. पाकिस्तान, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार चुनावी राज्य बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए थे. पटना में उन्होंने रोड शो भी किया.

पोस्टर में कार्टून स्टाइल में पीएम मोदी की तस्वीर

उस दौरान जगह-जगह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर्स लगाए गए थे. सेना के शौर्य पराक्रम को दिखाने की कोशिश की गई थी. बिक्रमगंज में पीएम ने जनसभा को संबोधित किया. वहां पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया था. अब पोस्टर के जरिए आरजेडी ने पीएम से सवाल किए हैं. पोस्टर में कार्टून स्टाइल में पीएम मोदी की तस्वीर है. सवाल पूछा गया है कि रोजगार का वादा कब पूरा होगा?

हर घर से युवाओं को रोजगार कब? अब हर घर सिंदूर भेजने का वादा किया जा रहा है. सिंदूर देकर भागने की पुरानी आदत है. सिंदूर की कीमत अब इनको समझ में आई. पोस्टर में पीएम मोदी को सिंदूर ले जाते हुए दिखाया गया है. वहीं बेरोजगारी पर सवाल पूछने पर पीएम पकौड़ा बेचने की बात करते हैं. पोस्टर में दिखाया गया कि युवा पकौड़ा बेच रहे हैं. लिखा है- पकौड़ा रोजगार. राजद नेत्री संजू कोहली के जरिए पोस्टर लगाए गए हैं.

आरजेडी की ओर से की जा रही घेराबंदी

बता दें कि बीजेपी की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि हर घर सिंदूर भेजने का पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा है. न आने वाले दिनों में चलने वाला है. विपक्षी दुष्प्रचार कर रहा है, लेकिन आरजेडी की ओर से घेराबंदी की जा रही. पीएम मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए थे, पटना में उन्होंने रोड शो किया. बीजेपी दफ़्तर में चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी. बिक्रमगंज में जनसभाओं को भी संबोधित किया. बिहार को कई सौगातें भी दीं. शुक्रवार को वापस दिल्ली चले गए हैं.

ये भी पढ़ें: 'जनता पूछेगी सवाल, देना पड़ेगा जवाब', डबल इंजन की सरकार पर RJD का तंज, मांगा 20 साल का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget