एक्सप्लोरर

'इन RSS-BJP वालों का कान पकड़...', जातीय जनगणना पर ये क्या कह गए लालू यादव?

Lalu Prasad Yadav Targeted RSS-BJP: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया. कहा कि इतना मजबूर करेंगे कि जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा.

Lalu Prasad Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी (BJP) और आरएसएस (RSS) पर हमला किया है. लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार (03 सितंबर) को अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए आरएसएस और बीजेपी को सीधा निशाने पर लिया. सख्त लहजे में कहा कि जातीय जनगणना कैसे नहीं कराएंगे? हम मजबूर कर देंगे.

लालू बोले- 'एकता दिखाने का समय अब आ चुका है'

लालू यादव ने पोस्ट में लिखा, "इन RSS/BJP वाला का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे. इनकी क्या औकात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं कराएंगे? इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा. दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है."

इन RSS-BJP वालों का कान पकड़...', जातीय जनगणना पर ये क्या कह गए लालू यादव?

लालू प्रसाद यादव ने यह प्रतिक्रिया उस बयान पर दिया है जिसमें आरएसएस की ओर से कहा गया है कि समाज की एकता और अखंडता के लिए जातिगत जनगणना खतरा है. इसी बयान को लेकर लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी और आरएसएस एवं बीजेपी पर हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने कहा-  'घुटना टेकना ही पड़ेगा'

लालू प्रसाद यादव से पहले बीते सोमवार (02 सितंबर) को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया था. तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "RSS/BJP जातिगत जनगणना और आरक्षण का चाहे कितना भी विरोध कर ले लेकिन हम इनको देशभर में जातिगत जनगणना कराने एवं आरक्षण बढ़ाने पर मजबूर करेंगे ही करेंगे. इनको हमारी मांगों के सामने घुटना टेकना ही पड़ेगा."

तेजस्वी यादव ने कहा, "यह नब्बे का दौर नहीं कि मंडल कमीशन लागू होने पर ये आरक्षण के विरुद्ध कमंडल लेकर निकलेंगे. उस यात्रा में आडवाणी जी के सारथी रहे मौजूदा प्रधानमंत्री क्या अब जातिगत जनगणना और आरक्षण का सार्वजनिक विरोध करने की हिम्मत कर सकते है?"

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दिया 'खुला' चैलेंज, स्वीकार करेंगे लालू के 'लाल'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget