एक्सप्लोरर

Elections 2024: 'ये शहजादे तो नौकरी देकर बने हैं, देश के शहंशाह ने क्या किया?', मृत्युंजय तिवारी का तंज

Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं. अब पीएम मोदी के शहजादे वाले बयान पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने निशाना साधा है.

Lok Sabha Elections 2024: देश अभी तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी में जुटा है. पक्ष और विपक्ष सभी अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी (PM Modi) ने बीते दिनों राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश का शहजादा बताया है. पीएम के इस बयान का आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने रविवार (05 मई) को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ये शहजादे तो नौकरी देकर बने हैं, लेकिन देश के दो शहशाहों ने क्या किया? 

आरजेडी प्रवक्ता का पीएम मोदी पर निशाना

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार के बेरोजगारों को पांच लाख नौकरी दी है, लेकिन देश के शहंशाह शिव तक ही रह गए हैं. बिहार की जनता ने ठान लिया है कि शहजादों से बैर नहीं शहंशाह तेरी खैर नहीं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कितने दिन मुसलमान और पाकिस्तान करेंगे. पीएम को बताना होगा कि 10 वर्षों में क्या काम किया. देश का नौजवान किसान मजदूर सब परेशान है. 

अनंत सिंह को मिली पैरोल पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार की सरकार खुद पैरोल पर है. तेजस्वी यादव ने पहले ही विधानसभा में कहा था कि एनडीए के लोग हमारे विधायक को अपने पाले में ले गए हैं क्योंकि एनडीए के लोग बाहुबल के दम पर सरकार बचाना चाहते हैं. पैरोल भले ही मिल गया हो लोकतंत्र में बाहुबल धन बल काम नहीं करता. जनता का समर्थन हमारे नेता के साथ है."

एक दूसरे पर हमलावर पक्ष और विपक्ष

दरअसल सत्ता पक्ष विपक्ष पर परिवारवाद को लेकर लगातार हमला कर रहा है. पीएम मोदी समेत एनडीए के तमाम नेताओं ने कांग्रेस और आरजेडी को परिवारवाद पर घेर रखा है, तो वहीं विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घरने के लिए मंहगाई, बेरोजगारी शिक्षा और पलायन को मुद्दा बनाया है. इन सबके बीच धर्म का मुद्दा भी जोर शोर से चल रहा है. विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर धर्म की आड़ में जीत हासिल करने का आरोप लगाता रहा है.

ये भी पढ़ेंः Rohini Acharya: 'कायरपन छुपाने के लिए खोखले लोग शोर ज्यादा मचाते हैं', रोहिणी का राजीव प्रताप रूडी पर हमला  

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget