एक्सप्लोरर

'गुडविल का अभाव है...', सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर उठे विवाद पर बोले मनोज झा

Manoj Jha: मनोज झा ने कहा कि ये जो ग्रेपवाइन्स चलते हैं, इसका सामूहिक नुकसान होता है. ये प्रतिनिधिमंडल किसी दल के नहीं हैं, बल्कि देश की बात रखेंगे.

MP Manoj Jha: आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने और ऑपरेशन सिंदूर को अंतराष्ट्रीय मंच पर ले जाने लिए केंद्र सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है. इनमें से एक का नेतृत्व कांग्रेस के सांसद शशि थरूर करेंगे. हालांकि कांग्रेस की ओर से भेजे गए नामों को केंद्र सरकार ने नहीं लिया. इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बयान भी दिया है कि  'कांग्रेस में होना' और 'कांग्रेस का होना', में अंतर है. इसे लेकर अब केंद्र की राजनीति में विवाद छिड़ गया है. 

आरजेडी सांसद मनोज झा ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद पर कांग्रेस की सहयोगी पार्टी आरजेडी के सांसद मनोज झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक गुडविल मिशन पर हम भेज रहे हैं और उसके निर्माण में ही गुडविल का अभाव है. पीएम के लिए मुश्किल काम नहीं था सीधे एलओपी को बुला लेते, साथ बैठे जाते. फैसला लेते और मीडिया को बुला लेते.

सांसद ने आगे कहा कि "ये जो ग्रेपवाइन्स चलते हैं, इसका सामूहिक नुकसान होता है. ये प्रतिनिधिमंडल किसी दल के नहीं हैं, बल्कि देश की बात रखेंगे. हम आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं फिर भी हम अपने दोस्त देशों को अपनी रोटी का एक टुकड़ा दे रहे हैं. उसे भी संदेश देना है. उसमें देश की सबसे बड़ी पार्टी जो केंद्र में है, उसे दो कदम आगे चलने की ज़रूरत है और हृदय को विशाल रखना है."

प्रदीप भंडारी के बयान पर भी बोले

वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के बयान पर मनोज झा ने कहा कि सीना चीर कर देखोगे तो देशभक्ति का एक कतरा भी कम नहीं होगा, विपक्ष के लोगों का. असल में हम फर्क भूल गए हैं, देश और देश के प्रधान एक नहीं होता. इस मुश्किल क्षण में किसी ने किसी से सवाल नहीं पूछा. सवाल है कि अमेरिका का राष्ट्रपति सरपंच बना बैठा है. हमारी हर आधिकारिक घोषणा से पूर्व उसके अनाप शनाप और तथ्यहीन बयान आ रहे हैं. लेकिन ये वक्त नहीं है, राजनीति करना है. 

ये भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री पद के लिए...', LJPR के पोस्टर पर मचे बवाल के बाद चिराग पासवान का स्टैंड साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget