एक्सप्लोरर

मारपीट से परेशान बेटी को साथ ले जाने पहुंचे थे परिजन, दामाद ने दौड़ा-दौड़ाकर की सभी की पिटाई

पुलिस ने इस मामले में घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

गोपालगंज: ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किए जाने के बाद जहर पिलाने की सूचना पाकर ससुराल पहुंचे पीड़िता के पिता और भाइयों की दामाद ने दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पिटाई की. मारपीट की घटना में घायल तीनों पिता-बेटों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव की है. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पीड़िता को लाने ससुराल पहुंचे थे सभी

मिली जानकारी अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद की बेटी गुड़िया सोनी की शादी मांझा थाने के धोबवलिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के बेटे गौतम प्रसाद सोनी के साथ हुई थी. शनिवार की रात गुड़िया ने अपने पिता सुरेंद्र प्रसाद को फोन कर उसे प्रताड़ित किए जाने जानकारी दी. ऐसे में रविवार की सुबह लड़की के पिता और उसके दोनों बेटे बिट्टू कुमार और लालू कुमार महिला को मायके लाने के लिए उसके ससुराल में पहुंचे थे. 

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस बात की भनक लगने पर दामाद गौतम प्रसाद सोनी और उनके परिजनों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी. सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल पिता-बेटों का आरोप है कि दामाद ने उनकी बेरहमी से गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की. पुलिस ने इस मामले में घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें -

Exclusive: नए अवतार पर बोले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय- 'कुछ नया नहीं, आम बात है'

बिहार: शराब तस्करों के अड्डे से SHO की बाइक जब्त, थाने के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget