एक्सप्लोरर

'विश्वविद्यालयों के खातों से लेनदेन बहाल करें', राजभवन का आदेश, शिक्षा विभाग ने किया था फ्रीज

Bihar News: राज्यपाल के प्रधान सचिव ने बैंकों को विश्वविद्यालयों के खातों को ‘डी-फ्रीज’ करने का निर्देश दिया है. बैंक खाते के संचालन पर रोक लगाते हुए कुलपति और कुलसचिव से स्पष्टीकरण पूछा गया था.

पटना: बिहार के शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच तकरार जारी है. बिहार राजभवन ने रविवार (03 मार्च) को बैंकों को शिक्षा विभाग (Education Department) के उस आदेश को खारिज करने के लिए कहा जिसमें एक को छोड़ राज्य संचालित सभी विश्वविद्यालयों के खातों से लेनदेन पर रोक लगाने को कहा गया था.

शिक्षा विभाग ने यह आदेश तब दिया जब विश्वविद्यालयों के कुलपति कथित तौर पर उसकी ओर से हाल ही में बुलाई गई समीक्षा बैठक में भाग लेने में विफल रहे. इस बीच, राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच गतिरोध और बढ़ता दिखा जब अधिकारियों ने रविवार को कम से कम एक कुलपति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. राज्य विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु ने बैंकों को विश्वविद्यालयों के खातों को तुरंत ‘डी-फ्रीज’ करने का निर्देश दिया.

उनकी ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया, ‘‘कुलाधिपति (राज्यपाल) ने आदेश दिया है कि शिक्षा विभाग का आदेश वापस लिया जाता है.’’ पत्र की प्रति ‘पीटीआई-भाषा’ को उपलब्ध हुई है. इस बीच, दरभंगा जिला शिक्षा अधिकारी समर बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय थाना में एक आवेदन देकर शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में बुलाई गई बैठक में भाग लेने में विफल रहने के लिए कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने की मांग की है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बार-बार प्रयास के बावजूद इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.

क्या है मामला?

शिक्षा विभाग की बैठक में नहीं आने वाले विश्वविद्यालयों के बैंक खाते के संचालन पर रोक लगाते हुए कुलपति और कुलसचिव से स्पष्टीकरण पूछा गया था. यह भी कहा गया था कि क्यों नहीं आप पर प्राथमिकी दर्ज की जाए? विभाग की ओर से परीक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार (28 फरवरी) को बुलाई गई थी. इस बैठक में राजभवन के आदेश पर कोई भी कुलपति उपस्थित नहीं हुए थे. स्पष्टीकरण से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुल सचिव को अलग रखा गया था.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी को पता था PM से हुई थी CM नीतीश कुमार की बात, लालू यादव का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget