एक्सप्लोरर

सांसद बनने के बाद पहली बार एक्शन में दिखे पप्पू यादव, कोढ़ा में अधिकारियों और कर्मियों की लगाई क्लास

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कोढ़ा में पदाधिकारी एवं कर्मियों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दलाली प्रथा को बंद कर आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करें. कार्यों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दें.

Pappu Yadav Review Meeting: पूर्णिया लोकसभा के कोढ़ा में नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने शनिवार (15 जून) को कोढ़ा प्रखंड स्थित सभागार में विकास कार्यों को लेकर पदाधिकारी और प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान सांसद पप्पू यादव पूरी तरह एक्शन में दिखे. पप्पू यादव ने पदाधिकारी कर्मी एवं प्रतिनिधियों से कई सवाल जवाब भी किए. साथ ही अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए.

पदाधिकारी एवं कर्मियों को दी चेतावनी

बैठक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दलाली प्रथा को बंद कर आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य का निष्पादन को लेकर विशेष ध्यान आकर्षित किया जाए. समीक्षा बैठक में मौजूद अंचलाधिकारी को दाखिल खारिज से संबंधित कार्यों में अवैध उगाही को लेकर फटकार लगाई. वहीं उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय दलालों का अड्डा बना है, जिसे जल्द से जल्द आप निकालने का काम करें.

वहीं आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सिंह को लंबित राशन कार्ड को लेकर विशेष तौर पर जल्द से जल्द एक सप्ताह के अंदर निर्गत करने का आदेश दिया गया. जबकि इस मौके पर मनरेगा पदाधिकारी रमनीकांत सूरज को निर्देश दिया गया कि यह जो लूट मनरेगा में मची हुई है इसे बंद करें. जॉब कार्ड धारी को ही रोजगार दें. समीक्षा बैठक के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार सिंह को भी सख्त लहजे में कहा गया कि कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम का धंधा फल फूल रहा है. इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है.

अवैध रूप से फल फूल रहे निजी नर्सिंग होम पर जल्द से जल्द विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया. समीक्षा बैठक के दौरान सांसद ने चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल की विधि व्यवस्था में सुधार लाने की बात कही पता आगे कहा कि अस्पताल में दवाई रहने के बावजूद भी दवाई बाहर से रोगी को खरीदना पड़ता है, क्योंकि आशा व एएनएम की मिलीभगत से रोगियों से दवाई बाहर से खरीदवाया जाता है. साथ ही आशा एवं एएनएम के मिलीभगत से ही रोगियों को निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है. इस पर जल्द रोक लगाए जाने का सांसद पप्पू यादव ने निर्देश दिया.

मिड डे मील योजना में सुधार करने का निर्देश

आगे उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की शिकायत आगे मिलती है तो वैसे पदाधिकारी एवं निजी नर्सिंग होम के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी मिड डे मील योजना में सुधार करने का निर्देश दिया गया, शिक्षा मे सुधार को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिया गया। विद्युत कनिय अभियंता को सासंद पप्पू यादव के द्वारा लगातार बिजली कि कटौती को लेकर फटकार लगाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार को सभी विभाग के योजनाओं का ठीक ढंग से संचालन करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. पीएचडी विभाग के जई को भी जन नल योजना में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पटना में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 17 लाख से ज्यादा की लूट, हथियार के बल पर कर्मियों को बनाया बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget