एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 17 लाख से ज्यादा की लूट, हथियार के बल पर कर्मियों को बनाया बंधक

Bihta Robbery: राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक की शाखा से लाखों रुपये लूट लिए गए और कर्मियों को बंधक बनाया गया.

Loot In Patna: पटना में बेखौफ लुटेरों ने बिहटा के देवकुली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को निशाना बनाया है. शनिवार (15 जून) को बैंक में बदमाशों ने धावा बोल दिया और बैंक में मौजूद कर्मियों को पहले बंधक बनाया फिर 17. 50 लाख लूटकर फरार हो गए. इसके बाद बैंककर्मियों ने लूट की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी भी पहुंचे हैं. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. घटना बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर देवकुली की है. 

बैंककर्मियों को बंधन बना कर की लूटपाट

अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल बैंक के अधिकारी लूटे गए रुपयों का मिलान कर रहे हैं. रुपयों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की लूट हुई है, लेकिन फिलहाल साढ़े 17 लाख रुपये लूट की बात सामने आ रही है. बैंक कर्मियों ने बताया कि लुटेरों की संख्या चार थी, जो नकाबपोश थे. दो लुटेरों ने बैंककर्मी को हथियार दिखा कर तिजोरी में रखे रुपये लूट लिए. वहीं दो अन्य लुटेरों ने बैंक के ग्राहकों से लूटपाट की.

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देवकुली गांव स्थित एक्सिस बैंक में लगभग सुबह 11: 41 में चार की संख्या में नकाबपोश लोग घुसे और ग्राहक बनकर पैसा भरने को लेकर फॉर्म मांगा, इसके बाद सभी अपराधियों ने पहले हथियार निकालकर बैंक में मौजूद बैंककर्मी और ग्राहक को एक रूम में बंद कर दिया और बैंक के मैनेजर नजीर अहमद से बैंक के लॉकर की चाबी मांगी. इसके बाद बैंक के लॉकर में रखे 17 लाख 50 हजार साथ ही ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार इसके अलावा बैंक में मौजूद माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 1 लाख 45 हजार हथियार का भय दिखाकर लूट लिए.  इस तरह तकरीबन 19 लाख 36 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए.  

ग्राहक गणेश चौधरी ने बताया कि वो 41000 बैंक में जमा करने पहुंचे थे, तभी 4 की संख्या में लोग बैंक के अंदर घुसते हैं और पैसा जमा करने के लिए फॉर्म मांगते हैं. इसी दौरान एक अपराधी हथियार का भय दिखाकर मुझे डरता है और पैसा मांगता है. इसके साथ ही अन्य अपराधी सभी लोगों को बंधक बनाकर रूम में बंद कर देता है और सभी के मोबाइल को जब्त कर लेते हैं. मेरे पास 41 हजार थे, जो अपराधियों ने लूट लिया. 

पश्चिम पटना एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि देवकुली मोड़ के पास एक्सिस बैंक है. वहीं से लूट की घटना हुई है. 4 अपराधी बैंक में घुसे और बैंक मैनेजर सहित बाकी लोगों को बंधक बनाकर मनेर रोड एक्सिस बैंक शाखा से तकरीबन 17 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान कर रही है. सभी लोगों ने मुंह में गमछा लपेट रखा था. बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. 

गौरतलब है कि बिहटा थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव स्थित एक बैंक से बीते 3 जून को दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने बैंक कर्मी को बंधक बनाकर 14 लाख रुपये की लूट की थी, लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. अब बाद एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: छपरा में चलती कार में लगी आग, पति के सामने जिंदा जली पत्नी, आयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे दंपति

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, 'JDU के कई नेताओं ने…'
अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, 'JDU के कई नेताओं ने…'
रोहिणी आचार्य का गायों संग खास पल, तस्वीरें हुईं वायरल
रोहिणी आचार्य का गायों संग खास पल, तस्वीरें हुईं वायरल
MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ी, 3 विधायक NDA के खिलाफ
MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ी, 3 विधायक NDA के खिलाफ
बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या
बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
Embed widget