एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे तेजस्वी यादव, जातीय जनगणना कराने पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के संबंध में तेजस्वी यादव ने कल ही विधानसभा में प्रत्रकारों से बातचीत के दौरान जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि वो मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेंगे.

पटना: बिहार में लंबे समय से जातीय जनगणना कराने की मांग उठ रही है. इस बाबत बिहार विधानसभा से दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया जा चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस बात के पक्ष में हैं. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से जातीय जनगणना को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है. इस वजह से सूबे की सियासत गरमाई हुई है. इसी सियासी उथल-पुथल के बीच तेजस्वी यादव आज शुक्रवार को एक बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. संभावना है कि दोनों इस मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं. 

दो प्रस्ताव रखेंगे तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के संबंध में तेजस्वी यादव ने कल ही विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि वो मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेंगे और दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव जो बिहार के हित में हैं, उसे वो उनके सामने रखेंगे. उन्होंने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री खुद जातीय जनगणना के पक्षधर हैं, तो जैसे कर्नाटक सरकार ने अपने खर्च पर गिनती कराई. वो भी एलान करें कि हम भी जातीय जनगणना अपने अपने खर्च पर करा रहे हैं.

बिहार विधानसभा में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मॉनसून सत्र का चौथे दिन था, हम लोगों ने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने का काम किया. जातीय जनगणना को लेकर जो हमारी मांग रही है, उसको लेकर विधानसभा में दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया था. एसटी/एससी से लेकर हर धर्म के लोगों की, यहां तक की जानवरों की भी गिनती होती है.

योजना बना पाना है मुश्किल

हालांकि, जो ओबीसी या अन्य पिछड़ी जाति के लोग हैं, उनकी गिनती नहीं होती है. ऐसे में जब तक हमें पता नहीं चलेगा कि समाज के अंतिम पायदान पर कौन हैं, हम उनके हितों के लिए काम कैसे करेंगे. मुख्यमंत्री भी इसके पक्षधर हैं. लेकिन ये जनगणना करेगा कौन? यहां डबल इंजन की सरकार है. केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि हम गिनती नहीं कराएंगे.

उन्होंने कहा, " हम सदन में प्रस्ताव लाकर अपनी मांग रखना चाहते हैं, पर बार-बार हमें प्रस्ताव लाने से रोका जा रहा है. इसलिए रोका जा रहा है कि कहीं मुख्यमंत्री कोई दुविधा में ना पड़ जाएं." तेजस्वी ने कहा कि इस संबंध में उनकी सभी विपक्षी नेताओं से बात हुई है. वे ये प्रस्ताव देना चाहते हैं कि जातीय जनगणना की मांग उठाने के बाबत विधानसभा में कमिटी बननी चाहिए और इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री खुद करें और प्रधानमंत्री से समय लेकर दिल्ली जाएं और ये सारी बातें उनके समक्ष रखें. 

उन्होंने कहा कि सदन में तो हमे सुना ही नहीं गया और ये मुद्दा शुरू से लालू यादव उठाते रहे हैं. ऐसे में जब मुख्यमंत्री को एतराज नहीं तो हम उनसे मिलकर ये बात कहना चाहते हैं कि वो प्रधानमंत्री से मिलने का समय लें और एक डेलिगेशन बिहार विधानसभा का यहां से जाए, जिसमें सभी दल के लोग शामिल हो वो प्रधानमंत्री से मिलकर बातचीत करे.

यह भी पढ़ें -

पुराने कोईलवर पुल के नीचे बन रहा ब्रिज ब्लॉक, अवैध बालू के खनन को रोकने के लिए पुलिस ने लगाई तरकीब

बिहार: CAG रिपोर्ट में खुली पोल, गलत फैसलों की वजह से राजकोष पर पड़ा अतिरिक्त भार, मनरेगा में भी गड़बड़ी आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget