एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में लड़कियां भी बेच रहीं शराब? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- 'इस सरकार ने...'

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि जब लोगों को शराब नहीं मिल रही है, तो लोग अलग-अलग प्रकार का नशा कर रहे हैं. शराब माफिया के साथ बालू माफिया बिहार में काफी ताकतवर हैं.

समस्तीपुर: बिहार में शराबबंदी है लेकिन इसको लेकर प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार (8 अगस्त) को बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज लड़कों के साथ आज लड़कियां भी अवैध तरीके से इसे बेच रही हैं. शराबबंदी से करोड़ों का नुकसान हो रहा है. बिहार में दो उद्योगों की बात हर कोई कर रहा है. एक है शराब माफिया और दूसरा है बालू माफिया. जहां चले जाइए, आप देखेंगे कि इस सरकार ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को पैदा किया है.

पीके बोले- घर-घर हो रही है शराब की डिलीवरी

प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर शराब की दुकानें बंद हो गईं लेकिन घर-घर होम डिलीवरी हो रही है. बाइक लेकर शराब के इस कारोबार में नए लड़के, युवा के साथ-साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं. कई गांव के लोग मुझसे बताते हैं कि लड़कियां भी इस अवैध कारोबार में लगी हुई हैं. 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. ये पैसा पुलिस के हाथ में, प्रशासन के हाथ में और शराब माफिया के हाथ में जा रहा है.

पीके ने कहा कि बिहार के गांव-गांव में एक और नई समस्या शुरू हो गई है. जब लोगों को शराब नहीं मिल रही है, तो लोग अलग-अलग प्रकार का नशा कर रहे हैं. कोई स्मैक तो कोई ड्रग्स ले रहा है. ये स्थिति पहले बिहार में नहीं थी. शराब माफिया के साथ बालू माफिया बिहार में काफी ताकतवर हैं. हजारों-करोड़ों रुपये सरकार और बिहार के लोगों का चोरी करके पुलिस और प्रशासन की मदद से अवैध बालू का कारोबार बिहार में चल रहा है.

बता दें कि प्रशांत किशोर 263 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. मंगलवार को वह समस्तीपुर के राजकीयकृत हाई स्कूल ग्राउंड चकवा कहार के कैंप में थे. प्रशांत किशोर गांव-गांव में लोगों से मिलकर उन्हें वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं. बीते दिनों में प्रशांत किशोर 2500 किलोमीटर से अधिक पद यात्रा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर बोले- 'जहां जाता हूं लोग MP-MLA को गाली देते हैं...', जानिए कैसे PK दे गए 'मंत्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget