एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बगल में बैठे थे जीतन राम मांझी, नीतीश के फिर से पाला बदलने वाले उनके बयान पर तेजस्वी ने कही ये बात

Jehanabad News: तेजस्वी यादव सोमवार को जहानाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में जीतन राम मांझी भी मौजूद थे. इसी दौरान सवाल किया गया था.

जहानाबाद: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने हाल ही में गया में एक बयान दिया था कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार के हित में फिर से पाला बदलते हैं तो वो इसका स्वागत करेंगे. इस बयान को लेकर बीते सोमवार को उस वक्त तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से सवाल किया गया जब उनके साथ खुद जीतन राम मांझी बैठे थे. तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन पूरा मजबूत है. जीतन राम मांझी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी हमलोगों के अभिभावक हैं. हम लोग जो भी निर्णय लेते हैं एक साथ लेते हैं. तेजस्वी यादव सोमवार को जहानाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम में जीतन राम मांझी भी मौजूद थे. तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हम लोगों ने बिहार से भारतीय जनता पार्टी को खदेड़ा है. जब-जब बीजेपी हारती है तो हिन्दू मुसलमान करती है. दंगा करवाने का काम करती है. ये बिहार की धरती है जो उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाना भी जानती है.

'थोड़ा दिन और इंतजार कीजिए, पूरा होगा वादा'

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो पढ़ाई, लिखाई, दवाई, सुनवाई और कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि आज वो सरकार में हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, लोगों को नौकरियां दे रहे हैं. यह देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 75 हजार लोगों को नियुक्त पत्र दे रहे हैं. सरकार बने आठ साल हो गए. प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था. अगर दिए होते तो आज 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिल गया होता. तेजस्वी ने कहा कि थोड़ा दिन और इंतजार कीजिए हम लोग हर वादे को पूरा करेंगे.

तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में ही 1.5 लाख नौकरी देंगे, और विभागों में नौकरी होगी वह अलग होगी. कार्यक्रम के समापन के बाद सभा स्थल पर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट और एक्टिव रहने के साथ-साथ कई निर्देश दिए. इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री सुरेंद्र यादव, आलोक मेहता, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: दीपावली का रात नांलदा में फायरिंग, महिला समेत तीन लोगों को लगी गोली, मारपीट में दो अन्य जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget