एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा- 'पगला गए हैं नीतीश कुमार, इसलिए गुस्सा रहे हैं'

राबड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री 15 साल से एक ही भाषण दे रहे हैं. हमलोग लगातार सुन रहे हैं. वो 24 घंटा काम करते हैं, इसलिए पगला गए हैं. पागल हो गए हैं, इसलिए गुस्सा हो रहे हैं. उनको कौन जानता था देश में?

पटना: बिहार विधानसभा की पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के तीखे सवालों पर भड़के सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया से सूबे की सियासत गरमा गई है. इस मुद्दे पर वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में सदन में सीएम नीतीश के बर्ताव की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आलोचना की और कहा कि सीएम नीतीश पगला गए हैं, इसलिए गुस्सा रहे.

राबड़ी देवी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, " अरे हमलोग सदन में सजेशन दिए थे, हम दिए थे लेकिन उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई. हम लोग विपक्ष में बैठे हैं इसलिए हमलोगों की आवाज को दबाया जाता है. कोई सुनवाई नहीं होती है."

राबड़ी ने कहा, " मुख्यमंत्री 15 साल से एक ही भाषण दे रहे हैं. हमलोग लगातार सुन रहे हैं. वो 24 घंटा काम करते हैं, इसलिए पगला गए हैं. पागल हो गए हैं, इसलिए गुस्सा हो रहे हैं. उनको कौन जानता था देश में? हमलोगों को 75 सीट आया, उनको 43 आया. जनता ने हमारा साथ दिया है, उनको लात मारा है. सत्ता हमलोग का था, लेकिन हमलोगों से छीना गया है."

मालूम हो कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कुछ व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी थी. ऐसे में तेजस्वी यादव के आरोपों से बौखलाये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर जवाबी हमला करते हुए कहा था कि यह मेरे दोस्त का बेटा है इसलिए मैं अब तक चुप था. मैं इसके बाप की उम्र का हूँ. ये बकवास कर रहा है, झुठ बोलता है.

गुस्से में नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था? आप चार्जशीटेड हो, तुम क्या करते हो मैं सब जनता हूँ. 2017 में घोटाले के आरोप लगे थे तो क्यों नहीं एक्सप्लेन किये थे? सारे लोग तुम्हारी एक-एक बात जानते हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: चुनावी सभा में सीएम नीतीश पर प्याज फेंकने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार बिहार : बीजेपी ने सुशील कुमार मोदी को किया एडजस्ट, डिप्टी सीएम के बदले मिली राज्य सभा की उम्मीदवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget