एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश के 'स्टैंड' से डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद को ऐतराज! साफ कहा- रखना होगा ख्याल, जानें पूरा मामला

बिना महिला पुलिस के दुल्हन के कमरे में छापेमारी करने के मामले में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इन चीजों का ख्याल रखना चाहिए था. वो इन बातों का बिल्कुल ध्यान रखें.

जहानाबाद: बिना महिला पुलिस के दुल्हन के कमरे में छापेमारी करने के बाद बिहार पुलिस विवादों में घिर गई है. महिलाओं के बीच बिना महिला जवानों के शराबबंदी के नाम पर छापेमारी करने पहुंचे पुलिस जवानों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने भी बिहार पुलिस के इस रवैये को गलत बताया है. जहानाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इन चीजों का ख्याल रखना चाहिए था. पुलिस अधिकारी इन बातों का बिल्कुल ध्यान रखें. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है.

तेजस्वी यादव पर कसा तंज

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लेकर पूरे बिहार में नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित शपथ समारोह की आलोचना करने वाले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सलाह दी कि अच्छे कार्यों की आलोचना कर केवल सुर्खियों में बने नहीं रहने के फिराक में नहीं रहना चाहिए. अच्छे कार्यों की सराहना भी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस समय शराबबंदी कानून बनाई जा रही थी, उस समय पक्ष और विपक्ष के सभी लोगों ने शराबबंदी कानून बनाने में अपना समर्थन दिया था.

Bihar News: CM नीतीश के मंत्री ने नीति आयोग की रिपोर्ट पर जताई नाराजगी, कहा- विकास मापने का पैमाना गलत 

डिप्टी सीएम ने कहा, " आज जब वे विपक्ष के नेता बने हैं, तो सुर्खियों में बने रहने के लिए शराबबंदी की आलोचना कर रहे हैं. जो भूमिका विपक्ष के नेता को होना चाहिए वह भूमिका निभाने में तेजस्वी यादव अब तक असफल साबित हुए हैं. जब जब उनका बयान आता है, तो लगता है तेजस्वी यादव पटना पहुंच गए हैं."

बीजेपी विधायकों के बयान को किया खारिज

उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों द्वारा शराबबंदी कानून के खिलाफ बोले जाने पर कहा कि चंदन सिंह समेत दो बीजेपी विधायकों ने शराबबंदी कानून को सफल बनाने की बात कही है. लेकिन जो बात वह कहना चाहते थे, उस बात को वो सही ढंग से मीडिया में नहीं रख पाए. शराबबंदी कानून को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए सरकार कटिबद्ध है और इसमें आमजनों के भी सहयोग की आवश्यकता है.

बता दें कि कल ही मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पुलिस प्रशासन शराब को लेकर होटल और आयोजन स्थलों पर जांच करती है, जांच के लिए महिला के कमरे में जाती है, तो कुछ लोग सवाल उठाते हैं. लेकिन पुलिस जांच के लिए नहीं जाएगी क्या? ये कोई गुनाह है? इस बयान से नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया कि किसी भी हाल में सख्ती में ढिलाई नहीं होने वाली है. उन्होंने पुलिस को एक तरह से खुली छूट दे दी है. जबकि उपमुख्यमंत्री ने इन बातों को गलत बताते हर ध्यान रखने की बात कही है.

यह भी पढ़ें -

Liquor Ban in Bihar: चिराग पासवान बोले- नीतीश कुमार को आनी चाहिए शर्म, 15 सालों में उन्होंने...

बिहार में दौड़ेंगी भारत सीरीज नंबर वाली गाड़ियां, जानें- क्या हैं इस सीरीज के नंबर लेने के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget