एक्सप्लोरर

Shivdeep Lande: राजनीति में एंट्री नहीं करेंगे IPS शिवदीप लांडे, कहा- 'किसी पार्टी से नहीं हो रही बात'

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे ने इस्तीफे का ऐलान सोशल मीडिया से बीते गुरुवार को किया था. इसके बाद किस पार्टी में वह जा सकते हैं इसको लेकर कयास लगाया जाने लगा. पढ़िए अब उन्होंने क्या कहा है.

IPS Shivdeep Lande: पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे (IG Shivdeep Lande) अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. बीते गुरुवार (19 सितंबर) को उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद जैसे ही यह खबर मीडिया में आई तो इस बात का कयास लगाया जाने लगा कि वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. 'सिंघम' के नाम से चर्चित बिहार कैडर के आईपीएस शिवदीप लांडे ने अब इसे खारिज कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार (20 सितंबर) को इसको लेकर सोशल मीडिया पर फिर से पोस्ट किया है.

शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

शिवदीप लांडे ने लिखा, "सर्वप्रथम मैं पूरे दिल से सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूं क्योंकि कल से मुझे जो प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है वो मैंने कभी नहीं सोचा था. मेरे कल के त्यागपत्र के बाद से कुछ मीडिया वाले इस संभावना को तलाशने में लगे हैं कि शायद मैं किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं. मैं इस पोस्ट के माध्यम से सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरी न ही किसी राजनितिक पार्टी से कोई बात हो रही है और न ही किसी पार्टी के विचारधारा से मैं जुड़ने जा रहा हूं. कृपया कर मेरे नाम को किसी के साथ जोड़ कर न देखें."

प्रशांत किशोर के जन सुराज से जुड़ने की थी चर्चा

बता दें कि आईपीएस शिवदीप लांडे को लेकर सबसे अधिक चर्चा इस बात की थी कि वह जन सुराज से जुड़ सकते हैं. आगामी दो अक्टूबर को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पार्टी का गठन करने वाले हैं. पार्टी का संविधान भी तैयार हो रहा है. इसमें कई रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अधिकारी जुड़ रहे हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी सभी 243 सीटों पर लड़ेगी. अभी पार्टी के गठन में कुछ महीने बचे हैं और इस बीच जैसे ही शिवदीप लांडे ने इस्तीफे का ऐलान किया तो चर्चा शुरू हो गई कि वह पीके के साथ तो नहीं जुड़ने वाले हैं. अब उन्होंने सारे कयासों पर विराम लगा दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey 2024: बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बड़ा बदलाव, लोगों के लिए आई राहत वाली खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget