एक्सप्लोरर

Bihar STF Action: बिहार में बैंक से 5 करोड़ की लूट का खुलासा, समस्तीपुर में दो लाख के इनामी समेत 4 गिरफ्तार

Bank Robbery: एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी कि कर्मवीर समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सोना-चांदी की दुकान में लूट की साजिश रच रहा है. इसके बाद उसे नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

Samastipur Bank Robbery: बिहार के समस्तीपुर जिला पुलिस और  एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए लूटकांड का खुलासा कर लिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो लाख रुपए के इनामी अपराधी कर्मवीर कुमार समेत चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य का लूटा गया सोना, तीन देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक हुंडई कार और 19,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर उर्फ देशमुख भाई (वैशाली, बिदुपुर थाना क्षेत्र, खिलवत गांव), रवीश कुमार (वैशाली, बिदुपुर, मथुरापुर गांव), रणधीर कुमार उर्फ बबलू (समस्तीपुर, चकमहेसी थाना, बेलसंडी गांव) और सुनार बिट्टू कुमार (वैशाली, बिदुपुर, नया नगर गांव) के रूप में की है, कर्मवीर पर राज्य के विभिन्न थानों में लूट और डकैती के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. उस पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, वह पिछले वर्ष समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम लूट मामले में भी वांछित था.

एएसपी संजय पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कर्मवीर समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सोना-चांदी की दुकान में लूट की साजिश रच रहा है. सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मवीर को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में कर्मवीर ने बैंक लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने साथियों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने रवीश, रणधीर और बिट्टू को गिरफ्तार किया.

एएसपी ने खुलासा किया कि इस लूट की साजिश का मास्टरमाइंड दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी था, जो समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था. दीपक ने बैंक की रेकी की थी और कर्मवीर सहित अन्य अपराधियों को इस लूट के लिए समस्तीपुर बुलाया था. दीपक पहले समस्तीपुर कोर्ट में मुंशी का काम करता था, लेकिन हाल के वर्षों में वह वैशाली और समस्तीपुर में कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. लूटे गए सोने को गलाने के लिए अपराधियों ने सुनार बिट्टू को सौंपा था, जिसके पास से गलाया हुआ सोना भी बरामद किया गया.

7 मई को हुई थी बैंक में लूट

पुलिस के अनुसार, कर्मवीर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि दीपक ने इस लूट की पूरी योजना तैयार की थी. शुरुआत में 6 मई को लूट की योजना थी, लेकिन वह विफल रही. इसके बाद 7 मई को सभी अपराधी समस्तीपुर में एकत्रित हुए और इस सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया. बरामद 958.28 ग्राम सोने की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर, अधिकारियों से लिया फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget