एक्सप्लोरर

पटना के बेऊर जेल में अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, यहीं बंद हैं बाहुबली अनंत सिंह

Beur Jail: इस छापेमारी से जेल में बंद कैदियों में हड़कंप मच गया. दरअसल 21 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच हुई गोलीबारी के बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल में बंद किया गया है.

Raids In Beur Jail Patna: राजधानी पटना के बेऊर जेल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी में दानापुर के एएसपी और कई थाना प्रभारी शामिल थे. पटना पुलिस ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये रेड की है. छापेमारी के लिए दानापुर के एएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस टीम बेऊर जेल पहुंची थी.

छापेमारी से जेल में बंद कैदियों में हड़कंप

इस छापेमारी से जेल में बंद कैदियों में हड़कंप मच गया. दरअसल 21 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल और सोनू को फुलवारी जेल भेज दिया गया था. रविवार की शाम इस जेल में पुलिस की छापेमारी से अनंत सिंह को लेकर चर्चा तेज हो गई.

हालांकि रेड के दौरान क्या कुछ हुआ या कोई सामान बरामद हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है. बेउर जेल में छापेमारी के बाद एएसपी दानापुर ने यही बताया कि पटना के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ जेल में छापेमारी की गई है. यह कार्रवाई लॉ एंड ऑर्डर को मेंटन करने के लिए की गई थी.

बेऊर जेल अधीक्षक के मामले में भी हुई थी छापेमारी 

आपको बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बेऊर जेल अधीक्षक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. बेऊर जेल अधीक्षक डॉ. विधु कुमार कैदियों पर दबाव बनाकर अवैध तरीके से पैसे वसूलते थे, जिसके कई पुख्ता सबूत मिले हैं. इतना ही नहीं जेल अधीक्षक डॉ. विधु कुमार दबंग कैदियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पैसे लेते थे. इसमें बेऊर जेल अधीक्षक के साथ ही वार्डर प्रफुल्ल कुमार भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar crime: नवादा में 19 लाख की लूट करने वाले पटना के दो लुटेरे गिरफ्तार, 2.96 लाख रुपये के हथियार बरामद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget