एक्सप्लोरर

बिहार की 'लट्ठमार' पुलिस! छापेमारी के दौरान महिला ने बनाया Video तो चलाई लाठी, कहा- ये क्या...

Bihar Liquor Ban: महिला की मानें तो सरकार द्वारा लागू की गई शराबबंदी कानून से उसे कोई परेशानी नहीं है. लेकिन पुलिस ने जो व्यवहार उसके साथ किया ये कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बिहार पुलिस की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है. मामला जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां शराबबंदी के नाम पर स्थानीय थाना पुलिस एक महिला के घर में घुस गई. ऐसे में घर में खुद को अकेला पाकर महिला ने पुलिसिया कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू किया. लेकिन वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी इतने बौखला गए कि उन्होंने महिला पर डंडा चला दिया. हालांकि ये पूरी घटना महिला द्वारा बनाए जा रहे वीडियो में रिकॉर्ड हो गई. अब आरेजडी ने पूरी घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं.

जानें क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला संजम सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि घटना इसी महीने के 15 तारीख की है, जब वह घर में अकेली थी. दोपहर का समय था, अचानक मिठनपुरा थाने की पुलिस ने दो महिला आरक्षी बलों के साथ उनके घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलने पर पुलिस घर के अंदर आ गई और उन्होंने बताया कि टेलिफोनिक सूचना मिली है कि आपके घर में शराब और गांजे का स्टॉक रखा हुआ है. पुलिस ने घर में रखे तमाम सामानों को बिखेर दिया. गोदरेज-अलमीरा को खुलवा कर चेक किया गया. बेड को चेक किया और जब घर में कुछ नहीं मिला तो पुलिस वापस लौट गई.

Bihar News: 'कूल' बनने के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा युवक, Viral Video देखने पर पुलिस ने की कार्रवाई

महिला की मानें तो सरकार द्वारा लागू की गई शराबबंदी कानून से उसे कोई परेशानी नहीं है. लेकिन पुलिस ने जो व्यवहार उसके साथ किया ये कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है. वो सरकार के शराबबंदी कानून का समर्थन जरूर करती हैं, लेकिन पुलिस के इस नाजायज हरकत पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

इंस्पेक्टर ने झाड़ लिया पल्ला

इधर, जब मिठनपुरा थाना के इंस्पेक्टर श्रीकांत प्रसाद सिंह से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने पहले तो अनभिज्ञता जाहिर की. लेकिन जब उन्हें पूरी घटना बताई गई तब उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त छापेमारी में वे खुद भी थे. उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उस घर में अवैध शराब और गांजा का स्टॉक रखा हुआ है. जांच के दौरान कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ. महिला के ऊपर डंडा चलाने के प्रश्न पर वे बचते दिखे. उन्होंने कहा कि डंडे से सामान को साइड किया जा रहा था. 

यह भी पढ़ें -

बिहार विधानसभा न जाकर नालंदा में 'कैंप' कर रहे CM नीतीश, क्या किसी बड़े सियासी धमाके की चल रही है प्लानिंग?

Jehanabad News: मारपीट में घायल होने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती, इलाज के बीच ही दोबारा शुरू हो गई बहस, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget