एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा न जाकर नालंदा में 'कैंप' कर रहे CM नीतीश, क्या किसी बड़े सियासी धमाके की चल रही है प्लानिंग?

बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन वाली सरकार तो है, लेकिन जातीय जनगणना, शराबबंदी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा समेत कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू में टकराव है. दोनों के बीच की तल्खी बढ़ती जा रही है. 

पटना: बिहार विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से बहस होने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा नहीं जा रहे हैं. जबकि आरजेडी मांग कर रहा है कि वो सदन में आएं. स्पीकर से माफी मांगें, तभी सदन चलने देंगे. दूसरी ओर नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा के दौरे में व्यस्त हैं. 16 मार्च को वे नालंदा गए थे. गुरुवार को भी उन्होंने नालंदा के रहुई व हरनौत का दौरा किया. नालंदा में गांव गांव में जाकर नीतीश लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं.

नालंदा के दौरे में हैं व्यस्त

सरकारी योजनाएं जमीन पर कितनी सफल है? इसकी समीक्षा कर रहे हैं. रहुई में उन्होंने कहा, " मैंने यहीं से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. मैं यहीं से पहली बार विधायक बना था. बाद में सांसद भी बना. आप लोगों के आशीर्वाद से 16 साल से बिहार का मुख्यमंत्री हूं. इसलिए हमने सोचा कि अपने पुराने विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र के लोगों से मिलूं व उनकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान निकालूं. इसलिए मैं अपने गृह जिले नालंदा का दौरा कर रहा हूं."

Madhubani News: इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो युवतियां गिरफ्तार, उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं दोनों, अब पुलिस पीट रही माथा

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में विधान परिषद चुनाव होने वाला है. तारीखों का एलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. आचार संहिता लगा हुआ है. इसलिए मैं नालंदा दौरे के दौरान मंच से माइक पर भाषण नहीं दे रहा हूं. यह मेरा बिलकुल निजी कार्यक्रम है. बता दें नीतीश कुमार एक से सात अप्रैल तक भी नालंदा के विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे. 

बाढ़ को बना दिया था विधानसभा क्षेत्र

बता दें कि नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले एलान किया है कि बाढ़ को नया जिला घोषित किया जाएगा. वह बाढ़ से पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. 2008 तक बाढ़ लोकसभा क्षेत्र था. नालंदा जिले के चंडी, हरनौत विधानसभा क्षेत्र इसी के तहत आते थे. 2008 के परिसीमन में बाढ़ को विधानसभा क्षेत्र बना दिया गया था. बिहार विधानसभा का बजट सत्र छोड़ नीतीश कुमार लगातार नालंदा में कैंप किए हुए हैं. ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि आखिर नीतीश के मन में चल क्या रहा है? 

जेडीयू और बीजेपी के बीच की बढ़ती जा रही तल्खी 

बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन वाली एनडीए सरकार तो है लेकिन जातीय जनगणना, शराबबंदी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा समेत बीजेपी और जेडीयू में कई मुद्दों पर टकराव है. बिहार विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश कुमार व स्पीकर विजय सिन्हा की बहस हुई थी. नीतीश ने कहा था कि आप संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं. नीतीश ने उन पर जमकर निशाना साधा था. नीतीश के इस रुख से बीजेपी में नाराजगी थी. इस घटना से बीजेपी और जेडीयू के बीच की दूरी और बढ़ती दिखी. डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश हुई. स्पीकर ने नीतीश से मुलाकात की थी. सदन में भी आए लेकिन आहत दिखे और अपने संदेश में इशारों-इशारों में नीतीश को बहुत कुछ सुना दिया. जेडीयू और बीजेपी के बीच की तल्खी बढ़ती जा रही है. 

इस वजह से सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगी हैं कि नीतीश चाहते क्या हैं? सवाल उठने लगे हैं की क्या बीजेपी से चल रहे टकराव के बीच नीतीश भविष्य को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं? क्या बाढ़ से अगला लोकसभा चुनाव लड़कर वे जीतना चाहते हैं और केंद्र की सियासत में बड़ी भूमिका अदा करना चाहते हैं? मालूम हो कि जेडीयू नेताओं द्वारा कहा भी जा चुका है कि नीतीश में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है. क्या विपक्षी दलों को एकजुट कर नीतीश पीएम पद का दावेदार बनना चाहते हैं? सियासत संभावनाओं का खेल है और यह ऐसे प्रश्न हैं जिसका जवाब समय के साथ खुद मिलता चला जाएगा. नीतीश अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें -

Holi Bhojpuri Song 2022: होली पर ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का सैड सॉन्ग 'मीठा रंग', देखें गाने का डायरेक्ट लिंक

The Kashmir Files: बिहार में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म होगी टैक्स फ्री, तारकिशोर प्रसाद ने कहा- सच्चाई की जानकारी होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget