एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक्शन में पुलिस मुख्यालय, बनाए 5 सेल, क्या होगा इनका काम?

Bihar Assembly Elections 2025: इन पांच सेल में अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है. इन सभी सेल के कामकाज की सतत मॉनिटरिंग ईओयू के माध्यम से पुलिस मुख्यालय करेगा.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है. विधानसभा चुनाव में सशक्त मॉनिटरिंग के लिए पांच अलग-अलग सेल का गठन किया गया है. गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को इसकी जानकारी डीआईजी (आर्थिक अपराध) मानवजीत सिंह ढिल्लो ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी.

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन सेल का गठित आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के अंतर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि जिन पांच विशेष सेल का गठन किया गया है, उनमें मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर निगरानी, फर्जी मुद्रा (फेक करेंसी) और कैश के अवैध लेनदेन पर निगरानी रखने से संबंधित सेल शामिल हैं. चुनाव के दौरान इन तमाम अवैध गतिविधियों पर समुचित नजर रखने का दायित्व इन विशिष्ट सेल को सौंपा गया है.

सभी पांच सेल को सक्रिय रहने का निर्देश

मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी तरह की अनैतिक गतिविधि पर नजर रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित सेल और पुलिस के अन्य महकमों को खासतौर से निर्देश जारी किया है. हाल में इसे लेकर केंद्रीय और राज्य सरकार की विशेष एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई थी. इसमें इनके रोकथाम से संबंधित गहन चर्चा की गई थी. गठित सभी विशिष्ट पांच सेलों को पूरी तरह से सक्रिय रहने के लिए कहा गया है.

अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती

इन पांच सेल में अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है. इन सभी सेल के कामकाज की सतत मॉनिटरिंग ईओयू के माध्यम से पुलिस मुख्यालय करेगा. इन विशिष्ट सेल के स्तर पर सभी थानों से समन्वय स्थापित कर रोजाना के कामकाज की पड़ताल की जाएगी और इनके स्तर से किए गए कार्यों की निगरानी की जाएगी.

बता दें कि चुनाव के दौरान कैश का अवैध तरीके से फ्लो बढ़ने की आशंका काफी बढ़ जाती है. इसका ध्यान रखते हुए सेल हर छोटी-बड़ी गतिविधि और लेनदेन पर नजर रखने के साथ ही इससे संबंधित खुफिया जानकारी एकत्र करने पर खासतौर से फोकस करेगी, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके. विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी तरह के कदाचार की संभावना पर अंकुश लगाने में इन पांच सेल की भूमिका अधिक बढ़ जाती है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
Rajya Sabha Election 2026 Live: BJP विधायकों ने की हाथापाई, बिहार में असमंजस के हालात, हरियाणा में हुड्डा बोले- हम जीतेंगे
Live: BJP विधायकों ने की हाथापाई, बिहार में असमंजस के हालात, हरियाणा में हुड्डा बोले- हम जीतेंगे
LPG Crisis News Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget