एक्सप्लोरर

औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन, वैशाली से कोडरमा तक ट्रेन, बिहार को क्या कुछ देंगे PM मोदी? जानें

PM Modi Bihar Visit: रेल सेवाओं में सुल्तानगंज-देवघर रेल मार्ग की भी घोषणा होने वाली है. इससे श्रावणी मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी.

22 अगस्त यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में होंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को पूरी जानकारी दी कि पीएम मोदी बिहार को क्या कुछ सौगात देने वाले हैं. सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गयाजी में बिहारवासियों को 12,992 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इन परियोजनाओं में धार्मिक पर्यटन को विशेष महत्व दिया गया है, जिससे राज्य की संस्कृति, विरासत और पर्यटन क्षमता को नई पहचान मिलेगी. 

रेल कनेक्टिविटी में सुधार के तहत वैशाली से कोडरमा तक 'बुद्ध सर्किट' की ट्रेन सेवा शुरू होगी. यह वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, फतुहा, राजगीर, नटेश्वर, गया होते हुए कोडरमा तक चलेगी. इससे बौद्ध धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण धरोहरों को जोड़ने में मदद मिलेगी और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी.

सिमरिया धाम तक होगा बेहतर संपर्क

उधर सिमरिया धाम तक बेहतर संपर्क के लिए 1.86 किलोमीटर लंबा 6 लेन पुल एनएच-31 पर 1,870 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे. यह पुल देश के प्रमुख तीर्थ स्थल सिमरिया धाम और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगा.

धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मां जानकी मंदिर का पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) में निर्माण भी महत्वपूर्ण पहल है, जिसका भूमिपूजन 67 एकड़ भूमि पर हुआ है. इसकी लागत लगभग 882 करोड़ रुपये है. इसके अलावा वैशाली में स्थित 'बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप' का लोकार्पण हो चुका है, जो पर्यटन को और बढ़ावा देगा.

सुल्तानगंज-देवघर रेल मार्ग की भी घोषणा 

रेल सेवाओं में सुल्तानगंज-देवघर रेल मार्ग की भी घोषणा होने वाली है, जिससे श्रावणी मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी. इस मार्ग पर अब तक ट्रेन सेवा नहीं थी. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने से बिहार की नई पहचान बनेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget