एक्सप्लोरर

Bihar Police Encounter: नवादा में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़, भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने मारी गोली, हुआ गिरफ्तार

Police Encounter: यह कार्रवाई 25 जुलाई को हिसुआ के दरबार चौक में इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश के घर लूट के प्रयास के मामले में हुई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा था. 

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंझवे पहाड़ी के पास मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में गयाजी जिले के कुख्यात अपराधी निखिल कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी, घायल होने के बाद उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

यह कार्रवाई 25 जुलाई को हिसुआ के दरबार चौक में इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश के घर लूट के प्रयास के मामले में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा था. नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए निखिल कुमार को हिसुआ पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में निखिल ने मंझवे पहाड़ी के पास हथियार छुपाने की बात कबूली. वहीं जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने ले गई, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे निखिल घायल हो गया. उसे पहले नवादा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, फिर विम्स पावापुरी रेफर किया गया. 

इस मामले में कुल छह अपराधियों की पहचान हुई है, जिनमें से दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन अभी फरार हैं. एसपी धीमान ने कहा कि फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

यह एनकाउंटर पुलिस की त्वरित और साहसिक कार्रवाई का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच दहशत फैल गई है. नवादा पुलिस की इस सफलता को स्थानीय लोग सराह रहे है.

विधायक नीतू कुमारी ने की थी जांच की मांग

वहीं विपक्ष ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेरा था. हिसुआ विधायक नीतू कुमारी ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. पुलिस का कहना था कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं अब मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Bihar Free Electricity: सीएम नीतीश बिजली पर लेंगे फीडबैक, तमाम जिलों के उपभोक्ताओं से करेंगे संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget