एक्सप्लोरर

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 हजार कॉन्स्टेबल का दूसरे जिलों में ट्रांसफर

यह आदेश हाल ही में प्रमंडलीय स्थानांतरण समिति की बैठक के आलोक में जारी किया गया है. स्थानांतरित सिपाहियों को जिले में योगदान के लिए हर हाल में 15 दिनों के अंदर कार्यमुक्त होने को कहा गया है. 

Bihar News: बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से करीब 20 हजार सिपाहियों का अंतरजिला तबादला किया गया है. सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. सभी सिपाहियों को हर हाल में 15 दिनों के अंदर विरमित होने को कहा गया है. 

इन जिलों के पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

तबादले की सूची में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, नालंदा, भोजपुर, वैशाली, बक्सर, चंपारण समेत सभी जिलों के सिपाही शामिल हैं. ये सभी जिस जिले में पदस्थापित हैं, वहां से उच्च प्रभार प्राप्त करते हुए स्थानांतरित जिले से प्रस्थान करेंगे. अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त ऐसे सिपाहियों का स्थानांतरण प्रतिनियुक्ति अवधि तक स्थगित रहेगा प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद वे संबंधित जिले से कार्यमुक्त हो जाएंगे.

यह आदेश हाल ही में प्रमंडलीय स्थानांतरण समिति की बैठक के आलोक में जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि हाल ही में उच्च प्रभार दिए गए सिपाहियों का भी तबादला किया गया है. स्थानांतरित सिपाहियों को जिले में योगदान के लिए हर हाल में 15 दिनों के अंदर कार्यमुक्त होने को कहा गया है. 

20 हजार पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर

बता दें कि बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में चुनाव है, जिसे देखते हुए सरकार अपने प्रशासनिक अमले को चुस्त-दुरूस्त करने में लगी है. चुनाव के समय भी भारी पुलिस बलों की आवश्यक्ता होती है. वहीं लॉ एडं ऑर्डर के सवाल पर भी सरकार हमेशा घिरी रहती है, जिसे देखते हुए समय-समय पर ये फेरबदल किए जाते हैं. बताया जा रहा है कि ये अब तक सबसे बड़ा फेरबदल है, जिसमें 20 हजार पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया गया. इन तमाम सिपाहियों को जल्द से जल्द अपनी पुरानी जगह छोड़नी होगी.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में एसपी की बड़ी कार्रवाई, SI जीतेन्द्र कुमार सहनी को कर दिया सस्पेंड

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget