एक्सप्लोरर

Cyber Crime: औरंगाबाद में दो अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने का था प्लान

Aurangabad News: अवैध लेनदेन में शामिल दो अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को औरंगाबाद साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि ठगों के खाते को होल्ड पर डाल दिया गया था.

Cyber Crime: औरंगाबाद में साइबर थाने की पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है. शनिवार की शाम जानकारी देते हुए साइबर थाने की थानाध्यक्ष सह डीएसपी डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि नवीनगर थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव निवासी संजय कुमार सिंह शुक्रवार को साइबर थाना पहुंचे और उन्होंने अपने चालू खाता में लगे होल्ड की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही थाने की साइबर तकनीकी टीम ने उनके खाते के विवरणी की जांच साइबर पोर्टल पर की. जांच के दौरान पाया गया कि उस खाता को देश के विभिन्न राज्यों के 15 जगहों से रिपोर्ट कर डेबिट फ्रिज किया गया है.  

आगे डीएसपी ने बताया कि विशेष रूप से इस मामले की जेएमआईएस पोर्टल पर जांच की गई. जांच में पता चला कि नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक उनके खाते से 15 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई है. वहीं, खाताधारक के एक मित्र जो की एक सीएसपी संचालक है उनके भी खाते से देश भर के चार राज्यों से रिपोर्ट कर होल्ड लगाया गया है.

छापेमारी कर दूसरे की हुई गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए खाताधारक के मित्र के घर पर छापेमारी की गई और उनके खाते संदिग्ध पाए गए. कांड में शामिल दोनों साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि कांड दर्ज करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अभियुक्तों की पहचान खरौंधा नबीनगर निवासी संजय कुमार सिंह और सिमरी नबीनगर निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है.

सीएसपी ब्रांच का मिला आईडी कार्ड 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास से दो मोबाइल के साथ एक सेव सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सीएसपी ब्रांच का आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र को भी जब्त किया गया है. इस पूरे मामले के उद्भेदन में साइबर थाना की टेक्निकल टीम भी शामिल रही. 

ये भी पढे़ं: Bihar Land Survey: जमीन सर्वे को लेकर क्या है सरकार का मकसद? सीएम नीतीश के बयान से सबकुछ हुआ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget