एक्सप्लोरर

Madhubani News: प्रेमिका निकली मास्टरमाइंड, मधुबनी में राम लखन साफी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Madhubani Crime: मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने राम लखन साफी हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

Madhubani News: मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी कुआढ छपराढ़ी सड़क पर प्रेमिका के साथ जा रहे एक व्यक्ति को शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. मृतक व्यक्ति की पहचान खजौली के वार्ड न० 2 के 40 वर्षीय राम लखन साफी के रूप में हुई थी. हत्या के बाद पुलिस ने आस पास के क्षेत्र में लगी सीसीटीवी को खंगाला और मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया. रविवार को जयनगर थाना में प्रेस वार्त्ता करते हुए जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने सारी जानकारी दी.

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक के दोस्त की पत्नी कहे या फिर प्रेमिका...इसी कारण राम लखन की हत्या बदमाशों ने की थी. घटना के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो राम लखन की स्कूटी पर एक महिला सवार दिखी जिसके बाद उसके पीछे से दो युवक आए और राम लखन साफी को गोली मारकर फरार हो गए. इसके बाद सारा माजरा पुलिस को समझ में आ गया.

पुलिस ने महिला प्रेमिका को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर हत्या के पूर्व राम लखन साफी के साथ स्कूटी पर बैठी महिला की पहचान की. पुलिस को छानबीन में पता चला कि स्कूटी पर साथ आई खजौली थाना क्षेत्र के हरिशवारा गांव की महिला नीलम देवी है जो राम लखन साफी की प्रेमिका है. पुलिस ने खजौली से प्रेमिका नीलम देवी को हिरासत में लिया और फुटेज दिखाकर पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी खुलकर सामने आ गई. 

डीएसपी ने दी पूरी जानकारी

डीएसपी ने बताया कि नीलम देवी को खजौली थाना के हरिसवारा से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में प्रेमिका नीलम देवी ने रामलखन साफी से नाराज रहने और अनबन हो जाने के कारण दो युवकों से हत्या करवाने की बात स्वीकार की. पुलिस ने मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के संतु नगर से घटना में संलिप्त मीना बाजार के मो० फिरोज नदाफ के पुत्र मो० रियाज नदाफ और संतुनगर के मो० गुलाब के पुत्र मो० महबूब को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: BJP ने पूछा, क्या राहुल गांधी के लिए बांग्लादेशी घुसपैठिए व बिहार के लोग एक समान हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget