एक्सप्लोरर

PMCH हॉस्टल में अगलगी की घटना के तार आर्याभट्ट ज्ञान विवि से जुड़े, Blank OMR Sheet पर उठ रहे सवाल

एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि Blank OMR Sheet जो मिले हैं, वह आर्याभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय के भी हैं, आखिर किस परिस्थिति में यह पीएमसीएच हॉस्टल के कमरे में थे, इसकी जानकारी हम लोग ले रहे हैं.

PMCH Chanakya Hostel Fire Incident: बिहार की राजधानी में स्थित PMCH के चाणक्य हॉस्टल में हुई अगलगी की घटना में एक कमरे से जो दस्तावेज मिले थे, उसके तार आर्याभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ रहे हैं. कमरे से जले हुए लाखों रुपये के नोटों के अलावा जले हुए Blank OMR Sheet, 2021-22 की परिक्षाओं के एडमिट कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे. अब शनिवार को इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्लैंक ओएमआर शीट आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के हैं. 

आर्यभट्ट से सम्बद्ध कॉलेजों में इंटर्नल परीक्षा स्थगित 

इस बीच आर्यभट्ट ज्ञान विवि के जरिए सम्बद्ध कॉलेजों में ली जाने वाली इंटर्नल परीक्षा जो 10,13,16 और 18 जनवरी को होने वाली थी. उसे स्थगित करते हुए नई तिथि निर्धारित की गई. हालांकि विवि ने इसके लिए अपरिहार्य कारण दिया है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसा पीएमसीएच में हुई घटना के कारण हुआ? हालांकि इस सम्बन्ध में विवि की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. 

पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि Blank OMR Sheet जो मिले हैं, वह आर्याभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय के भी हैं, लेकिन वह खाली हैं. आखिर किस परिस्थिति में यह पीएमसीएच हॉस्टल के कमरे में थे, इसकी जानकारी हम लोग ले रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि पीएमसीएच हास्टल से जो संदिग्ध चीजें मिलीं थीं उसपर FIR दर्ज की गई है. जले हुए नोट मिले हैं जो 2 लाख 75 हजार हैं. OMR Sheet, एडमिट कार्ड बरामद किए गये हैं.

2021-22 के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं. यह सब विश्वविद्यालय के जो इंटरनल परीक्षाएं जो होती हैं उससे संबंधित हैं. जिस-जिस परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड है, उसकी एक सूची हम लोगों ने बनाया है और पीएमसीएच से इस संदर्भ में रिपोर्ट मांगेंगे कि किस चीज का एग्जाम दिया गया था और वह कौन से वर्ष के थे. जिस कमरे में आग लगी. उसमें जो रह रहे थे. उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. उस कमरे से शराब की बोतल भी मिली है. इस पर भी FIR दर्ज की गई है. 

2.75 लाख के जले हुए नोट और कई एडमिट कार्ड मिले थे

हॉस्टल के कमरे से जो भी दस्तावेज मिले हैं, वह जिन स्टूडेंट्स के हैं. उनका भी स्टेटमेंट हम लोग लेंगे. बता दें की मंगलवार की रात के पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल मे पीजी के पास आउट स्टूडेंट अजय कुमार के कमरे में आग लग गई थी. आग बुझाने के बाद कमरे की जांच के दौरान 2.75 लाख के जले हुए नोट और कई एडमिट कार्ड और ओएमआर शिट मिले थे. घटना के बाद से अजय कुमार फरार हैं.

ये भी पढ़ेंः BPSC ने खान सर को भेजा लीगल नोटिस, सीट बेचने की बात पर मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget