एक्सप्लोरर

Bihar News: 'केवटी को कलंकित करवाने वाले', दरभंगा में BJP MLA के खिलाफ FB पर आपत्तिजनक पोस्ट, थाने पहुंचा मामला

Bihar Politics: मुरारी मोहन झा ने थाने में दी अपनी शिकायत में बताया है कि इस पोस्ट की वजह से मेरे आत्मसम्मान को क्षति पहुंची है. साथ ही कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं.

दरभंगा: दरभंगा के केवटी विधानसभा के विधायक मुरारी मोहन झा ने बहादुरपुर थाने में आवेदन देते हुए धीरेंद्र कुमार धीरज नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट किया है, जिसको लेकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने थाने में दिए आवदेन बताया है कि 18 मई को उनके विरुद्ध बहुत ही आपत्तिजनक एवं अपमानजनक पोस्ट किया गया है.

मुरारी मोहन झा ने थाने में दी अर्जी में की ये शिकायत

विधायक ने कहा है कि धीरेंद्र कुमार धीरज ने फेसबुक पेज पर अपने पोस्ट के माध्यम से मो. इकबाल अंसारी की तस्वीर लगाते हुए लिखा है- ''इस महापुरुष को आप पहचानते होंगे. ये केवटी पंचायत के पंचायत समिति के पति मो. इकबाल अंसारी हैं, जो केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा के आशीर्वाद से शराब का अवैध धंधा करते हैं. केवटी पुलिस ने हिम्मत दिखा कर इन्हें गिरफ्तार किया है. विधायक अपना होटल चलाते हैं और अपने लोगों से अवैध शराब बेचवाते हैं. केवटी को कलंकित करवाने वाले इस विधायक को जनता माफ नहीं करेगी.''


Bihar News: 'केवटी को कलंकित करवाने वाले', दरभंगा में BJP MLA के खिलाफ FB पर आपत्तिजनक पोस्ट, थाने पहुंचा मामला

उन्होंने अपनी शिकायत में आगे बताया है कि इस पोस्ट की वजह से मेरे आत्मसम्मान को क्षति पहुंची है. उन पर लगाए गए आरोप मनगढ़ंत, झूठे, बेबुनियाद और सत्य से परे हैं. सच्चाई यह है कि मेरा उक्त मो. इकबाल अंसारी से कोई सरोकार न था और न ही है . विधायक ने आगे बताया कि उक्त धीरेंद्र कुमार धीरज स्वयं कई गंभीर आपराधिक मामलों में अभियुक्त भी हैं. 

कौन हैं धीरेंद्र कुमार धीरज ?

बताते चलें कि धीरेंद्र कुमार धीरज अलीनगर विधानसभा के बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र हैं और धीरेंद्र कुमार धीरज के फेसबुक पेज पर केवटी विधानसभा के बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा के संदर्भ में इस प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है, हालांकि बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने अलीनगर विधानसभा के बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र के रूप में धीरेंद्र कुमार धीरज को नहीं दर्शाया है.

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए बहादुरपुर अध्यक्ष ने बताया कि विधायक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में BJP के पास कोई नेता नहीं? प्रशांत किशोर ने सिर्फ एक लीडर का नाम लिया, कहा- इन्हीं से उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget