एक्सप्लोरर

रोहतास में डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, बीमार बच्चे की मौत के बाद भड़के लोगों ने मार डाला

Rohtas Crime News: रोहतास के नौहट्टा थाना क्षेत्र के हुरमेंठा गांव की घटना है. महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Bihar News: रोहतास के नौहट्टा थाना क्षेत्र के हुरमेंठा गांव में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है. बीमारी से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने गांव की एक बुजुर्ग महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय किस्मतिया देवी के रूप में हुई है. घटना बीते गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) की रात की है.

हुरमेंठा गांव निवासी उपेंद्र उरांव का 8 वर्षीय पुत्र रंजन बीते कुछ दिनों से बीमार था. इलाज के बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. गुरुवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तब रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया. बात इसी के बाद बढ़ गई.

महिला को तब तक पीटा जब तक मौत न हो गई

रंजन की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने गांव की बुजुर्ग महिला किस्मतिया देवी पर डायन का आरोप लगाते हुए घर पर धावा बोल दिया. आरोप है कि मृतक बच्चे की मां प्रमिला देवी ने सबसे पहले हमला किया और देखते ही देखते गांव के कई लोग कूद पड़े. महिला को डंडे और ईंट-पत्थर से मारा गया. इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया गया. कहा तो यह भी जा रहा है कि कुल्हाड़ी से भी मारा गया था. लोगों ने तब तक पीटा जब तक उसकी मौत न हो गई.

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर डिहरी एसडीपीओ-2 बंदना मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे. भीड़ को किसने उकसाया. 

यह भी पढ़ें: 'बिहार के लिए तू तो हानिकारक है', पोस्टर के जरिए RJD ने लॉ एंड ऑर्डर पर नीतीश सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों पर बयानबाजी तेज, गिरिराज सिंह-चिराग से लेकर तेजस्वी तक किसने क्या कहा?
बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों पर बयानबाजी तेज, गिरिराज सिंह-चिराग से लेकर तेजस्वी तक किसने क्या कहा?
बिहार कांग्रेस में कलह! वोट नहीं देने वाले विधायकों के आरोप पर भड़के राजेश राम, 'BJP के चंगुल…'
बिहार कांग्रेस में कलह! वोट नहीं देने वाले विधायकों के आरोप पर भड़के राजेश राम, 'BJP के चंगुल…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस MLA मनोज विश्वास की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदेश अध्यक्ष का आदेश था…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस MLA मनोज विश्वास की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदेश अध्यक्ष का आदेश था…'
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Live: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget