एक्सप्लोरर

Bihar News: AK-47 मामले में RJD के बाहुबली MLA अनंत सिंह की खत्‍म हो सकती है विधायकी, 9 साल पहले लालू यादव की गई थी संसद की सदस्‍यता

RJD MLA Anant Singh: 21 जून को अनंत सिंह को सजा सुनाई जाएगी. 16 अगस्त 2019 को पटना पुलिस ने लदमा गांव स्‍थ‍ित उनके घर पर छापेमारी की थी, एके-47, हैंड ग्रेनेड और गोली मिले थे.

पटना: पिछले 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (RJD MLA Anant Singh) की परेशानी बड़ गई है. घर से AK-47 की बरामदगी मामले में पटना के MP-MLA कोर्ट ने उन्‍हें मंगलवार दोषी करार दिया है . 21 जून को सजा सुनाई जाएगी. दोषी पाए जाने के बाद आनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया है इस मामले में आनंत सिंह को कम से कम 3 साल या 7 साल या 10 साल या आजीवन कारावास भी हो सकता है. अनंत सिंह को सजा होने के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती है, उनकी विधायकी जा सकती है. साल 2013 में लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) की भी संसद की सदस्‍यता समाप्‍त हो गई थी.

दरअसल, 16 अगस्त 2019 को पटना पुलिस की टीम ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह (RJD MLA Anant Singh) के लदमा गांव स्थित घर पर छापेमारी की थी। करीब 11 घंटे तक चले इस छापेमारी में विधायक के घर से पुलिस ने एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली और एक मैगजीन बरामद किया था. 

राजनीति विशेषज्ञ व वरिष्‍ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडे ने बताया की विधानसभा या लोकसभा में यह प्रावधान है कि  अगर किसी सदस्य को दो साल या उससे अधिक सजा मुकर्रर की जाती है तो उन्हें विधायक या सांसद के पद के लिए आयोग माना जाता है, साथ ही उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाती है. अगर आनंत सिंह को 3 साल की भी सजा होती है तो उनकी विधायकी खत्म हो जाएगा. इसके बाद वह सजा खत्म होने के 6 साल बाद ही चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे में मोकामा में उपचुनाव की संभावना बन रही है .ऊपरी अदालत में जाने की बात पर उन्होंने कहा आगर आनंत सिंह के वकील ऊपरी अदालत में अपील भी करते हैं तो जब तक ऊपरी अदालत से दोषमुक्त करार नहीं दिया जाता है तब तक उनकी सदस्यता समाप्त ही रहेगी. 

ये भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: अब इलाज कराने के लिए विदेश जा सकेंगे लालू यादव, जल्द ले सकते हैं अपॉइंटमेंट, पढ़ें पूरी खबर

अनंत सिंह अभी आरजेडी से मोकामा के विधायक हैं. आरजेडी के पास विधानसभा में अभी कुल 75 सीटें हैं. अगर अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होती है तो आरजेडी के पास एक सीट कम हो जाएगी. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जब इस मामले पर पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि फैसला 21 जून को होना है, हम लोग माननीय न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं. अनन्त सिंह का फैसला जब होगा तो देखा जाएगा, लेकिन आरजेडी को इससे कोई नुकसान होने वाला नहीं है.

वहीं, अनंत सिंह के समर्थक अनिल सिंह ने बताया की अगर विधायक की सदस्यता खत्म होती है तो निश्चित तौर पर उपचुनाव होगा और पार्टी की ओर से उनकी पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अभी कुछ भी तय नहीं है कि कौन मोकामा से चुनाव लड़ेंगा. अनंत सिंह के भतीजा राहुल सिंह को भी चुनाव लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Patna News: तेज प्रताप के घर में नौकर ने कर दिया 'खेल', बर्दाश्त नहीं कर पाए लालू के लाल, FIR के लिए पहुंच गए थाना

दो साल से ज्यादा सजा होने पर सदस्यता खत्म होने का यह नया मामला नहीं है. चारा घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सांसद जगदीश शर्मा की भी सांसद की सदस्यता खत्म की गई थी. तीन अक्टूबर 2013 को सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव और जगदीश शर्मा समेत 45 लोगों को दोषी करार करते हुए सजा मुकर्रर किया था. जिसकी अवधि तीन साल से ज्यादा थी, उस समय लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और जगदीश शर्मा 2009 के 15वीं लोकसभा के सदस्‍य थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
LPG Crisis: बिहार में गैस की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में LPG की कालाबाजारी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget