एक्सप्लोरर

जब 'घुटने' पर बैठ गए SP साहब! बिहार के इस IPS को जान लीजिए… आप भी करेंगे सैल्यूट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद का मामला है. एसपी को घुटने के बल बैठते देख वृद्ध व्यक्ति भी सम्मान में फर्श पर बैठ गए. इस तस्वीर को जहानाबाद की पुलिस ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है.

बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस की किरकिरी हो रही है. इसी क्रम में बिहार के एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बयान दे दिया कि अप्रैल-मई-जून में वर्षों से ज्यादा मर्डर होते आए हैं. जब तक बरसात नहीं होती है ये सिलसिला जारी रहता है. हालांकि उन्होंने बाद में माफी मांगी. इस बीच एक दिल को सुकून देने वाली तस्वीर सामने आई है जो जहानाबाद के एसपी विनीत कुमार की है. मामला जानकर आप भी सैल्यूट करेंगे. 

दरअसल शनिवार (19 जुलाई, 2025) को एसपी विनीत कुमार ने जनता दरबार लगाया था. वे फरियादियों से मिले. समस्या को जाना और कार्रवाई का भरोसा दिया. इस दौरान जब उनके कार्यालय में एक वृद्ध अपनी फरियाद लेकर पहुंचा तो उसे देखने के बाद एसपी विनीत कुमार ना सिर्फ कुर्सी से उठे बल्कि व्यक्ति के पास आकर घुटने पर बैठ गए. फरियाद को काफी विनम्रता और ध्यान से सुना.

…और फिर बुजुर्ग ने भी एसपी को दिया सम्मान

एसपी को घुटने के बल बैठते देख वृद्ध व्यक्ति भी सम्मान में फर्श पर बैठ गए. इस तस्वीर को जहानाबाद की पुलिस ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. आईपीएस अधिकारी के इस काम की खूब सराहना हो रही है. यह घटना निश्चित रूप से एक सकारात्मक उदाहरण है कि कैसे अधिकारियों को आम लोगों के साथ सम्मान और विनम्रता से पेश आना चाहिए.

बता दें कि विनीत कुमार ने नए एसपी के रूप में कुछ दिनों पहले ही जहानाबाद में योगदान दिया है. जिले की कमान संभालने के साथ कई बदलाव कर चुके हैं. प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक जनता दरबार लगाना, अपने चैंबर का गेट खुला रखना, देर रात तक स्वयं गश्ती वाहनों को चेक करना उनके काम में शामिल है. जिले में लोगों के बीच एक नया विश्वास जगा है.

शिक्षाविद् और रेडक्रॉस के सचिव राज किशोर शर्मा ने  बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के प्रति एसपी का यह व्यवहार न केवल उनके सम्मान को दर्शाता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे जनता की समस्याओं को सुनने और समझने के लिए कितने समर्पित हैं. यह घटना दिखाती है कि पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत संबंध बनाने के लिए अधिकारियों को विनम्र और संवेदनशील होना चाहिए. यह घटना एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि कैसे एक छोटा सा कार्य भी लोगों के दिलों में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget