एक्सप्लोरर

Bihar News: किसी ने पति खोया तो किसी ने भाई, पूजा के नाम पर शुरू हुआ था जश्न और बिछ गईं लाशें

Chapra Poisonous Liquor: शुक्रवार को एबीपी न्यूज की टीम छपरा के उस गांव में पहुंची जहां कोहराम मचा है. पीड़ित परिवार के कई लोगों से हमने बात की. रिपोर्ट पढ़िए.

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से पीने से मौत के बाद हड़कंप मचा है. मौतों की संख्या बढ़कर दस हो गई है. शुक्रवार सुबह तक पटना पीएमसीएच में सात और इसके पहले छपरा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. यानी अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ लोग पटना में तो कुछ लोग छपरा सदर अस्पताल में भर्ती हैं. कई लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है. हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को एबीपी न्यूज की टीम छपरा के फुलवरिया गांव के भाथा टोली पहुंची जहां कोहराम मचा है. पढ़िए यह ग्राउंड रिपोर्ट.

पीड़ितों के परिवार ने कहा कि गांवों में तीन अगस्त को पूजा हुई थी. इसके बाद कुछ लोगों ने जश्न मनाया और शराब पी. कुछ लोग नहीं भी पीना चाह रहे थे जिन्हें जबरदस्ती शराब पिलाई गई. गांव में बहुत पहले से जहरीली शराब बेची जा रही थी. मृतक सकल दीप महतो की पत्नी ने कहा कि मेरे पति काफी पहले से पी रहे थे. हमने पीने के लिए मना भी किया लेकिन हमारी बात नहीं सुनते थे. परसों (बुधवार) गांव में पूजा हुई थी. उसके बाद उन्होंने शराब पी थी. तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. हमारे तीन छोटे छोटे बच्चे हैं. सरकार मुआवजा दे. 

थाने में शिकायत के बाद भी नहीं सुनी पुलिस

सकल दीप महतो के भाई ओमनाथ महतो का भी निधन हो गया है. ओम नाथ महतो की पत्नी ने कहा कि मना करने के बाद भी मेरे पति शराब पीते थे. मेरा एक छोटा बच्चा है. सरकार मेरी मदद करे. सकलदीप और ओम लाख महतो की मां ने कहा कि मेरे दोनों बेटे मर गए. मेरे बुढ़ापे का सहारा छिन गया. सरकार को हम लोगों पर ध्यान देना चाहिए. गांव में शराब बिकती है. थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस नहीं सुनी.

काफी दिनों से गांव में बिकती है शराब

मृतक विश्वनाथ महतो की बहू ने कहा कि गांव में पूजा हुई थी. उसके बाद मेरे ससुर ने शराब पी थी. हम लोग पहले भी मना कर चुके थे लेकिन वो किसी की नहीं सुनते थे. इस गांव में काफी दिनों से शराब बिकती है. सरकार हमलोगों की आर्थिक तौर पर सहायता कर रहे. ससुर को अस्पताल लेकर गए थे. उसके बाद उन्हें दिखना बंद हो गया था. फिर मौत हो गई.

पिता ने कर्ज लेकर की थी बेटी की शादी

मृतक चंद्रेशवर महतो के भाई ने कहा कि मेरे भाई को गांव के लोगों ने ही पूजा के बाद शराब पिलाई थी. थाने में शिकायत करने के बाद भी यहां शराब बेची जाती थी. प्रशासन हम लोगों को मुआवजा दे. जहरीली शराब से मेरे भाई का निधन हुआ है. मृतक कमल महतो की बेटी ने कहा कि मेरे पिता कभी शराब नहीं पीते थे. परसों पूजा हुई थी उसके बाद उनको जबरदस्ती शराब पिलाई गई. दोषियों को फांसी की सजा हो. हम लोग छह भाई बहन हैं. एक बड़ी बहन की शादी हुई है. पांच लाख कर्ज लेकर पिता ने शादी कर दी थी. हम हम लोग कर्ज कैसे चुकाएंगे. हमलोगों को सरकार से मदद चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा- BJP की औकात नहीं कि वह अकेले चुनाव लड़े, दम है तो स्वीकार करें चुनौती

Bihar Crime News: मुंहबोले चाचा ने किया भतीजी से रेप, सदमे में पिता ने तोड़ा दम, पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget