एक्सप्लोरर

बिहार में फिर दिखा UP वाला एक्शन! ट्रिपल मर्डर कांड में बक्सर के अहियापुर में चला बुलडोजर

Bihar News: एसपी शुभम आर्य ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई हो रही है. सरकारी जमीन पर सरकारी राशि से जो भी निर्माण कार्य हुए हैं उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Bihar News: बक्सर के अहियापुर गांव में बीते शनिवार (24 मई, 2025) की सुबह दो पक्षों में नहर के पास बालू की गाड़ी रखने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन लोगों की हत्या हो गई थी. इस मामले में अब पुलिस का यूपी की तरह बुलडोजर वाला एक्शन शुरू हो गया है. घटना में शामिल आरोपियों के घर बीते गुरुवार (29 मई, 2025) की शाम कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. 

गुरुवार की देर शाम से अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ अहियापुर गांव पहुंचा. आरोपियों के घर में मौजूद पालतू मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. बुलडोजर की मदद से आरोपियों के घरों के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य संरचनाएं तोड़ी जाने लगीं. 

क्या बोले एसपी शुभम आर्य?

मौके पर पहुंचे एसपी शुभम आर्य ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई हो रही है. सरकारी जमीन पर सरकारी राशि से जो भी निर्माण कार्य हुए हैं उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. सरकारी राशि और सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण को लेकर एसपी ने यह भी कहा, "अगर सरकारी कर्मचारी इस मामले में संलिप्त होंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी."

दूसरी ओर इस मामले में पीड़ित परिवार के सदस्य अजीत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस-प्रशासन पर विश्वास है. हम लोगों को न्यायालय पर भरोसा है. हालांकि 6 दिन हो गए लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है इसलिए हमें डर है. जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. 

उधर मौके पर पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रिपल मर्डर कांड हुआ था. इस कांड में मनोज सिंह यादव के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई चल रही है. बता दें कि मनोज सिंह ही घटना का मुख्य अभियुक्त है. इस मामले में अभी तक एक आरोपी ओम प्रकाश सिंह की गिरफ्तारी हुई है. राजपुर थाने में कुल 19 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- पशुपति पारस की RLJP से निकाले जाने पर आकाश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget