एक्सप्लोरर

BJP-Congress Clash: मारपीट मामले में थाने पहुंची बीजेपी, शिकायत में कहा- '100 से 150 कांग्रेसी…'

BJP-Congress Clash: थाने को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि कांग्रेस ने साजिश के तहत जानलेवा हमला किया है. दोषियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है. 

राजधानी पटना में शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का मामला अब थाने पहुंच गया है. पाटलिपुत्र थाने में बीजेपी पटना महानगर के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता (50 वर्ष) ने आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

थाने को दिए गए आवेदन में बीजेपी नेता ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाला जा रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर कांग्रेस के नेताओं की ओर से टिप्पणी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था. कांग्रेस मुख्यालय पहुंचते ही पूर्व से साजिश के तहत 100 से 150 कांग्रेसी कार्यकर्ता लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर के साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर दिया. 

बीजेपी के कई कार्यकर्ता हुए घायल

रूप नारायण मेहता ने कहा कि इसमें बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं. घायलों में रविंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मुकेश यादव, राहुल राय, अनिल सहनी आदि कार्यकर्ता शामिल हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने दोषियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की मांग की है. 

'मां का अपमान न बिहार सहेगा, न देश'

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने इस घटना पर कहा, "यह लोकतंत्र है, जंगलराज नहीं, जहां देश के प्रधानमंत्री और उनकी माताजी के लिए घृणित टिप्पणी की जाए और फिर शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए हिंसा की जाए. कांग्रेस की राजनीति अब केवल गाली, गुंडागर्दी और पत्थरबाजी पर टिक गई है. मां का अपमान न बिहार सहेगा, न देश." उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस की इस घटिया मानसिकता और अपराधपरक राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें- Watch: पटना में ये क्या हो गया? बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 'लठ युद्ध', वीडियो वायरल

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget