एक्सप्लोरर

Bihar News: नए साल से पहले सरकार ने IAS- IPS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

IAS-IPS Transfer: नीतीश सरकार ने कुछ दिन पहले ही कई अधिकारियों को प्रोन्नति दी थी. एक बार फिर तबादला से संबंधित अधिकारियों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है.

पटना: साल के अंतिम दिन कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. 12 से अधिक आईएएस अधिकारियों (IAS officers) को स्थानांतरित किया गया है या अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इनमें अधिकांश वैसे अधिकारी हैं जिन्हें हाल ही में प्रोन्नति मिली थी. वहीं, 45 आईपीएस के भी ट्रांसफर के आर्डर जारी किए गए हैं. पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लो (Manav Jeet Singh Dhillon) पटना एसएसपी के पद पर बने रहेंगे. 

संजीव हंस को मिला पीएचईडी विभाग का अतिरिक्त प्रभार 

पीएचईडी विभाग में सचिव के पद पर रहे जितेंद्र श्रीवास्तव को गृह विभाग के सचिव के पद पर तबादला कर दिया गया है. ऊर्जा विभाग में प्रधान सचिव संजीव हंस को पीएचईडी  विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह अगले आदेश तक अध्यक्ष सह सदस्य राजस्व पर्षद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वंदना किनी को स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी बनाया गया है. महा निरीक्षक कारा सुधार सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी इनके पास रहेगा. जय सिंह को सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर तबादला किया गया.

संजय कुमार सिंह को मिला स्वास्थ्य विभाग

विनोद सिंह गुंजियाल को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव मोहम्मद सोहेल को इसी विभाग में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. संजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार इनके पास रहेगा. वैद्यनाथ यादव को शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. उद्यान निदेशक नंद किशोर को विशेष सचिव सहकारिता विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. लखीसराय के डीएम संजय कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है .

कई जिलों में बदले एसपी

बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षण पटना, नवादा एसपी गौरव मंगला को सारण का एसपी, सारण एसपी संतोष कुमार को एसटीएफ का एसपी, औरंगाबाद के एसपी कांतेश मिश्रा को पूर्वी चंपारण का एसपी, मद्य निषेध एसपी विनय तिवारी को समस्तीपुर एसपी, समस्तीपुर एसपी हृदयकांत को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 2 डिहरी का समादेष्टा बनाया गया है. वहीं, अरवल एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखे गए हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में गुजरात के तर्ज पर शराबबंदी की मांग, मांझी के इस बयान पर हंसने लगे CM नीतीश, कहा- उनको क्या पता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget